फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Man Wrote New Version Of Ek Aisi Ladki Thi Watch Viral Video Girlfriend Ka Phone Recharge

Video: प्रेमिका का फोन रिचार्ज करवाने के चक्कर में कर्जदार हुए प्रेमी ने लिखा गाना, इंटरनेट पर वीडियो वायरल

Wed, 25 Oct 2023 04:39 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 25 Oct 2023 04:39 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कर्जदार हुए बॉयफ्रेंड ने गाना गया है।

विज्ञापन
Viral Video Man Wrote New Version Of Ek Aisi Ladki Thi Watch Viral Video Girlfriend Ka Phone Recharge
Man Wrote New Version Of Ek Aisi Ladki Thi Watch Viral Video - फोटो : Instagram/simplyeedits

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कर्जदार हुए बॉयफ्रेंड ने गाना गया है। अब यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो लोगों की तरह आपके भी दिल को छू लेगा। 

विज्ञापन


दरअसल एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का इतना फोन रिचार्ज कराया कि वह कर्जदार हो गया। अब ऐसे में उसने एक गीत लिखा है, जो उसने कुमार सानू के सुपरहिट गाना 'एक ऐसी लड़की थी...' वाले अंदाज में गाया है और वीडियो बनाया है। अब इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी है। 
विज्ञापन


अब यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हो रहा है कि इसे अभी तक पांच करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। बहुत से यूजर्स इस गाने को देखकर और सुनकर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। एक शख्स ने वीडियो कमेंट किया है कि दिलवाले तो बहुत देखे, लेकिन लड़कियों का फोन रिचार्ज के कर्ज में कोई पागल हो जाए, ऐसा पहली बार देखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Viral Video: दो भूतिया नन को गरबा करते देख सहम गए लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो


इंस्टाग्राम पर @simplyeedits नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है, जिसने इंटरनेट पर तहलका मचाया हुआ है। इस वीडियो अभी तक पांच करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं, जबकि 17 लाख से अधिक लोगों ने लाइक्स किया है। इस गाने को सुनकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। इस वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, बस कर पगले रूलाएगा क्या अब? 

Moon: क्या है चांद की असली उम्र? सालों पहले लाई गई चांद की मिट्टी से हुआ चौंकाने वाला खुलासा

View this post on Instagram

A post shared by ミ★ SAMAR ★彡 (@simplyeedits)



इस वायरल वीडियो में एक नोट बुक दिख रही है। उस पर लिखा है- कितना कर्जा है मेरे सिरपे, कैसे चुकाऊं उसे..., कर्जदारों ने पागल किया है कैसे मनाऊं उन्हें..., चुकाने से भी ना चुकेगा मेरा कर्जा, एक ऐसी लड़की थी जिसके मैं Recharge कराता था...। इस गीत को शख्स ने फिल्म 'दिलवाले' में कुमार सानू ने 'एक ऐसी लड़की' गीत को जिस तरह गाया था, ठीक उसी तरह गाया है। अब इस वीडियो पर आपका क्या कहना है, कमेंट्स कर जरूर बताएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed