फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   navratri 2023 the nun ghost garba dance video goes viral on social media

Viral Video: दो भूतिया नन को गरबा करते देख सहम गए लोग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

Tue, 24 Oct 2023 04:40 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 24 Oct 2023 04:40 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर इस दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दो भूतिया नन को गरबा पंडाल में लोगों के बीच गरबा खेलते हुए देखा जा रहा है। नन को डांस करता देख आस-पास के लोग भी सहम गए।

विज्ञापन
navratri 2023 the nun ghost garba dance video goes viral on social media
viral video of nun - फोटो : x/@DropHutt

विस्तार

The Nun Ghost Garba Dance Video: देश के हर हिस्से में नवरात्रि और दशहरे के अवसर को अलग-अलग अंदाज में मना रहा है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़े कई वीडियो भी देखने को मिल रहे हैं। इनमें से कुछ वीडियो दिल को छूने वाले हैं, तो वहीं कुछ को देखकर हैरानी भी हो रही है। देशभर में लगे पंडालों में लोगों को गरबा करते हुए देखा जा रहा है। आमतौर पर गरबा खेलने के लिए महिलाएं चनिया चोली पहनकर आती हैं और पुरुष कुर्ता-धोती में नजर आते हैं। इस दौरान लोग रंगे-बिरंगे कपड़ों में बेहद खूबसूरत नजर आते हैं, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रही है उसमें कुछ अलग ही रजारा देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि हर कोई इस वीडियो को देखकर हैरान है। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर इस दिनों एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें दो भूतिया नन को गरबा पंडाल में लोगों के बीच गरबा खेलते हुए देखा जा रहा है। नन को डांस करता देख आस-पास के लोग भी सहम गए। साथ ही सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो पर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।  
विज्ञापन


यहां देखें वायरल वीडियो-



सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह दो लोग नन की ड्रेस पहनकर लोगों के बीच डांस कर रहे हैं। दोनों ने ब्लैक एंड व्हाइट कलर की नन वाली ड्रेस पहनी हुई है। आपने हॉलिवुड फिल्म में कुछ इसी तरह की नन देखी होगी। इतना ही नहीं भूतिया दिखने के लिए इन्होंने अपने चेहरे पर सफेद रंग भी पोता हुआ है। हालांकि दोनों काफी डरावने लग रहे हैं, जिसे देखकर लोगों की रूह कांप जाए। इस वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक बहुत सारे लोग देख चुके हैं। साथ ही लोग इस वीडियो पर तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed