फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video Loading van ran on railway track people Says Last option to go to Mahakumbh

Viral Video: रेल की पटरी पर दौड़ा दी लोडिंग वैन, लोग बोले- महाकुंभ जाने का आखिरी विकल्प

Thu, 20 Feb 2025 02:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 20 Feb 2025 02:00 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में एक लोडिंग वैन ट्रेन की पटरी पर दौड़ती हुई दिख रही है। यह पूरी तरह से अलग और अनोखी स्थिति है। वैन के पहिए को निकालकर ट्रेन वाले पहिए फिट किए गए हैं, जिससे यह ट्रैक पर दौड़ रही है।

विज्ञापन
Viral Video Loading van ran on railway track people Says Last option to go to Mahakumbh
रेल की पटरी पर दौड़ा दी लोडिंग वैन - फोटो : X @JATtilok_

विस्तार

Viral Video: उत्तर प्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज में गंगा, युमना और सरस्वती नदी के संगम तट पर दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक मेला महाकुंभ चल रहा है। 13 जनवरी 2025 से शुरू हुआ महाकुंभ 26 फरवरी 2025 को समाप्त हो जाएगा। गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान करने के लिए दुनियाभर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। अभी तक महाकुंभ में 57 करोड़ से ज्यादा लोग पवित्र सन्ना कर चुके हैं। 

विज्ञापन

महाकुंभ के वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इनमें कई वीडियो लोगों को सीख देने वाले होते हैं, तो कुछ वीडियो को देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। अब इस बीच एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। इस वीडियो को लोग कुंभ से जोड़ रहे हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। इस तरह के लोडिंग वैन को रेलवे अपने कार्यों के लिए इस्तेमाल करता है। 
विज्ञापन


वीडियो में एक लोडिंग वैन ट्रेन की पटरी पर दौड़ती हुई दिख रही है। यह पूरी तरह से अलग और अनोखी स्थिति है। वैन के पहिए को निकालकर ट्रेन वाले पहिए फिट किए गए हैं, जिससे यह ट्रैक पर दौड़ रही है। यह जुगाड़ लोगों को काफी पसंद आ रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @JATtilok_ नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


African countries sinking: क्या फट जाएगी पृथ्वी? समुद्र में समा जाएंगे ये देश, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता

वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है, महाकुंभ जाने का लास्ट ऑप्शन, क्योंकि ट्रेनों में पैर रखने तक की जगह नहीं है, बसों के टिकट पहले ही बुक हो चुके हैं और पर्सनल गाड़ी लेकर जाएं तो पुलिस 100-150 किमी पहले ही रुकवाकर वापस भेज रही है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

NASA: नासा ने जारी की पृथ्वी के सबसे ऊंचे पर्वत की मनमोहक तस्वीर, अंतरिक्ष से ऐसा दिखता माउंट एवरेस्ट


वायरल वीडियो को देखकर लोग खूब मजे ले रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है, जबरदस्त जुगाड़, तो वहीं दूसरे शख्स का कहना बै कि यह छोटी बुलेट ट्रेन की तरह है। कुछ लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जब सामने असली ट्रेन आ जाएगी तो यह काफी खतरनाक हो सकता है। 



China Zoo Video: चिड़ियाघर में नहीं था जेब्रा तो गधे के साथ ही कर दिया खेल, सोशल मीडिया पर उड़ा चीन का मजाक

दरअसल, इस वीडियो में दिख रही लोडिंग वैन का इस्तेमाल रेलवे कर्मचारी छोटे-छोटे सामन को एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने के लिए करते हैं। इसमें कुछ सामान रखकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाया जा रहा है। हालांकि, कुछ लोगों ने इस महाकुंभ से जोड़ दिया है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed