फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video: huge mysterious green meteor blazes over city in front of shocked crowds lighting up night sky

Viral Video: रहस्यमयी हरी रोशनी से रात में हो गया दिन, आसमान में आग का गोला देखकर दहशत में लोग

Sat, 06 Jul 2024 07:13 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 06 Jul 2024 07:13 PM IST
सार

आसमान में बादलों के बीच चमकदार रोशनी दिखाई दी, जिसके देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया। इसके साथ ही लोग इसका वीडियो बनाने लगे। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Viral Video: huge mysterious green meteor blazes over city in front of shocked crowds lighting up night sky
रहस्यमयी हरी रोशनी से रात में हो गया दिन - फोटो : X/@volcaholic1

विस्तार

Viral Video: दुनिया में अक्सर किसी न किसी देश में हैरान करने वाली घटना होती है। अब इस बीच एक ऐसी ही घटना तुर्की में घटी है। यहां के आसमान में एक आश्चर्यजनक खगोलीय घटना नजर आई है। इसने लोगों को हैरान करने के साथ ही डरा दिया। रात के समय आसमान में एक आग का गोला दिखाई दिया। इसे एक उल्का पिंड माना जा रहा है। 

विज्ञापन


आसमान में बादलों के बीच चमकदार रोशनी दिखाई दी, जिसके देखने के बाद हर कोई हैरान हो गया। इसके साथ ही लोग इसका वीडियो बनाने लगे। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आसमान में कोई चीज नीचे की तरफ आ रही है और उसमें से आग निकल रही है। अधिकारियों की तरफ से इसे लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।
विज्ञापन


उल्कापिंड बाहरी अंतरिक्ष में उत्पन्न होने वाला धूमकेतु, एस्टेरॉयड के मलबे का एक ठोस टुकड़ा होता है। जब यह पृथ्वी के वायुमंडल में आता है, तो जलने लगता है। कहीं से भी उल्कापिंड आ सकते हैं। हो सकता है कि यह एस्टेरॉयड बेल्ट से आए या फिर मंगल और चंद्रमा पर टक्कर से अलग हो गए हों। इसमें कई तरह की धातु भी पाई जाती है। कुछ उल्कापिंड चट्टान वाले होते हैं, तो कुछ लोहे और निकल के बने होते हैं। दुनिया भर में कई उल्कापिंड हैं जो बड़े आकार की वजह से धरती के वायुमंडल में जलकर भी बहुत छोटे बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन




Ajab Gajab: भारत में यहां पर मिला सींग वाला मेंढक, देखकर हैरत में पड़े वैज्ञानिक

Asteroid News: खतरे में धरती! पृथ्वी के करीब आ रही है तबाही, इस खतरनाक एस्टेरॉयड पर इसरो की नजर

इस ग्रह पर हर दिन गिरते हैं उल्कापिंड

वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। मंगल ग्रह को लेकर एक शोध में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है, जिसने वैज्ञानिकों को हैरत में डाल दिया है। इस शोध के मुताबिक, हर दिन मंगल ग्रह पर बास्केटबॉल के आकार की अंतरिक्ष चट्टानें यानी उल्कापिंड गिरते हैं। इसकी वजह से मंगल ग्रह की सतह पर बड़े-बड़े गड्ढे बनते हैं।  इस अध्ययन के मुताबिक, ग्रह पर हर साल सैकड़ों बास्केटबॉल के आकार के उल्कापिंड गिरते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed