फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Ajab Gajab new horned frog species found in arunachal pradesh india news in hindi

Ajab Gajab: भारत में यहां पर मिला सींग वाला मेंढक, देखकर हैरत में पड़े वैज्ञानिक

Sat, 06 Jul 2024 01:00 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 06 Jul 2024 01:00 PM IST
सार

वैज्ञानिकों ने भारत के अरुणचाल प्रदेश में मेंढक की नई प्रजाति खोजी है। सबसे खास बात यह है कि इस मेंढक के सींग हैं। यह सींग वाला मेंढक (Horned Frog) अरुणाचल प्रदेश के टेल वन्यजीव अभयारण्य के जंगलों में मिलता है। 

विज्ञापन
Ajab Gajab new horned frog species found in arunachal pradesh india news in hindi
भारत में यहां पर मिला सींग वाला मेंढक - फोटो : Istock

विस्तार

Ajab-Gajab: वैज्ञानिकों ने भारत के अरुणचाल प्रदेश में मेंढक की नई प्रजाति खोजी है। सबसे खास बात यह है कि इस मेंढक के सींग हैं। यह सींग वाला मेंढक (Horned Frog) अरुणाचल प्रदेश के टेल वन्यजीव अभयारण्य के जंगलों में मिलता है। भारतीय प्राणी सर्वेक्षण (ZSI) के वैज्ञानिकों ने इस खोजा है। उन्होंने स्थानीय जनजाति अपतानी के नाम पर इस मेंढक का नाम रखा है।

विज्ञापन


बिक्रमजीत सिन्हा और भास्कर साइकिया की टीम ने इस मेंढक को खोजा है। इनकी टीम में केपी दिनेश, ए. शबनम और इलोना जसिंथा खाकरोंगर शामिल हैं। इससे इसके पहले साल 2019 में खोजे गए सींग वाले माओसन मेंढक की रिपोर्ट गलत साबित होती है। 
विज्ञापन


भारत की समृद्ध जैव विविधता को जेनोफ्रीस अपतानी की खोज सामने लाने का काम करती हैं। अरुणाचल प्रदेश की अपतानी जनजाति के नाम पर नई प्रजाति के नाम पर मेंढक का नाम है। निचली सुबनसिरी घाटी में यह जनजाति रहती है, जहां पर टेल वन्यजीव अभयारण्य है। पूर्वी हिमालय और इंडो-बर्मा जैवविविधता वाले क्षेत्र में यह मेंढक रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Asteroid News: खतरे में धरती! पृथ्वी के करीब आ रही है तबाही, इस खतरनाक एस्टेरॉयड पर इसरो की नजर

ISS: स्पेस में फंस गई हैं सुनीता विलियम्स, नासा का खराब स्पेससूट बन सकता है टाइम बम, खतरे में अंतरिक्ष यात्री

समृद्ध जैव विविधता के लिए टेल अभयारण्य जाना जाता है, जिनमें कई तरह की उभयचर जीवों की प्रजातियां शामिल हैं। टेल से हाल के दिनों में मेंढकों की यह पांचवी प्रजाति खोजी गई है। साल 2017 में ओडोराना अरुणाचलेंसिस की खोज हुई थी। इसके बाद साल 2019 में लिउराना मेंढकों की तीन नई प्रजातियां मिली थीं। शोधकर्ताओं ने टेल के अलावा साल 2022 में पश्चिमी अरुणाचल से कैस्केड मेंढकों की तीन नई प्रजातियों को खोजा था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed