फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral Video: elderly sikh man sells lemon soda earn a living makes people emotional

Viral Video: पेट भरने के लिए 80 साल की उम्र में नींबू सोडा बेच रहे बुजुर्ग सिख, वीडियो देखकर भावुक हो रहे लोग

Sat, 13 May 2023 07:49 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 13 May 2023 07:49 PM IST
सार

एक बुजुर्ग शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। यह वायरल वीडियो आपके भी दिल को छू लेगा। 

विज्ञापन
Viral Video: elderly sikh man sells lemon soda earn a living makes people emotional
Viral Video - फोटो : Twitter@Hatindersinghr3

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर हर दिन एक से बढ़कर एक वीडियो देखने को मिलते हैं। इनमें कई वीडियो लोगों के दिल को छू लेते हैं, जबकि कुछ लोगों को हंसा हंसाकर लोटपोट कर देते हैं। अब इन दिनों अमृतसर का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने लोगों के दिल को छू लिया है। 

विज्ञापन


दरअसल यह वीडियो एक बुजुर्ग सिख का है, जो अपनी अजीविका चलाने के लिए नींबू सोडा बेचते हैं। इस बुजुर्ग शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखकर लोग भावुक हो रहे हैं। यह वायरल वीडियो आपके भी दिल को छू लेगा। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॅार्म ट्विटर पर @Hatindersinghr3 नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। यह बुजुर्ग सिख अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के पास ठेला लगाते हैं, जिनकी उम्र 80 साल है। वह 25 साल से नींबू सोडा बेच रहे हैं। इस बुजुर्ग सिख की कहानी लोगों को भावुक कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह अपना पेट पालने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं, क्योंकि उनका कोई लड़का नहीं है। उनका कहना है कि मुझे अपना पेट भरने के लिए भीख मांगने की जगह ईमानदारी से जीविकोपार्जन के लिए काम करना पसंद है। 

वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, आज के दिन की शुरुआत श्री अमृतसर साहिब की सड़कों पर नींबू सोडा बेच रहे बाबाजी की प्रशंसा करते हुए करते हैं। 80 साल की उम्र, दृष्टि खराब है, ठीक से सुन भी नहीं सकते, उनके घुटने काम नहीं करते, इसके बावजूद वह इस गर्मी में पूरे दिन सोडा की गाड़ी ढोते हैं। उनकी मुस्कान और कड़ी मेहनत को दिल जीत लेने वाला सलाम। 

 

इस वीडियो को अभी तक हजारों लोग देख चुके हैं, जबकि सैकड़ों लोगों ने लाइक किया है। सोशल मीडिया पर लोग बुजुर्ग शख्स की तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed