Viral Video: प्यार का इजहार बना मुसीबत, बर्गर में छुपी अंगूठी निगल गई लड़की, वीडियो जमकर हो रहा वायरल
Viral Video: वायरल वीडियो एक लड़का बड़े प्यार से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए बर्गर के अंदर अंगूठी छिपाता नजर आता है। उसका प्लान था कि जब वो बर्गर खाएगी, तो प्रपोज वाली अंगूठी देखकर इमोशनल हो जाएगी, लेकिन इसका उल्टा हो जाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Video: इंटरनेट पर रोजाना कई तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। कुछ वीडियो हंसाते हैं, कुछ हैरान करते हैं, तो कुछ सीधे दिल को छू जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लाखों लोगों को हैरान कर दिया है। वीडियो में एक लड़का बड़े प्यार से अपनी गर्लफ्रेंड के लिए बर्गर के अंदर अंगूठी छिपाता नजर आता है। उसका प्लान था कि जब वो बर्गर खाएगी, तो प्रपोज वाली अंगूठी देखकर इमोशनल हो जाएगी, लेकिन इसका उल्टा हो जाता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में एक लड़का बेहद फिल्मी स्टाइल में अपनी गर्लफ्रेंड को रेस्टोरेंट में गले लगा कर कैमरे की ओर सगाई की अंगूठी दिखाते हुए चुपके से उसे उसके बर्गर के बीच में छिपा देता है। फिर लड़का बड़े प्यार से लड़की को बर्गर खाते हुए देखने लगता है। वह बस उस पल का इंतजार कर रहा था, जब लड़की को अंगूठी दिखेगी और फिर वह उसे प्रपोज करेगा।
विज्ञापन विज्ञापन
लड़की ने गलती से अंगूठी निगल ली
मजे से बर्गर खाती लड़की को भनक तक नहीं लगी कि उसके खाने में कोई कीमती अंगूठी भी है। धीरे-धीरे उसने पूरा बर्गर चट कर दिया और गलती से अंगूठी भी निगल गई। लड़की के बर्गर खाने के दौरान लड़के के चेहरे के हाव-भाव देखने लायक थे। जैसे-जैसे बर्गर खत्म हो रहा था, उसकी मुस्कुराहट डर और सदमे में बदलती जा रही थी। वीडियो के आखिर में एक एक्सरे रिपोर्ट भी दिखाई गई हैं, जिसमें अंगूठी भी नजर आ रही है।
Viral Video: पुताई करने वाले युवक की पढ़ाई और सैलरी जानकर दीदी रह गई हैरान, वीडियो हुआ वायरल
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @marexa_inna नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है। प्यार जताने का उसका यह अनोखा तरीका अब सोशल मीडिया पर हंसी का विषय बन गया है। जिस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आने लगीं। एक यूजर ने लिखा- अगली बार सगाई की अंगूठी गुलाब जामुन में मत छिपाना। दूसरे यूजर ने लिखा- ये सगाई अब एक्स-रे रिपोर्ट के बाद ही पक्की होगी। तो वहीं वीडियो को अभी तक 12 लाख से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं।