Video: सांप खाने वाले हिरण के बाद जिराफ का हड्डी खाते वीडियो वायरल, जानिए ऐसा क्यों करते हैं शाकाहारी जानवर
सभी जानवरों के रहने और खाने का तरीका अलग है। शेर, चीता और तेंदुआ जैसे जीव सिर्फ मासांहार भोजन करते हैं, तो वहीं हिरण, जिराफ या हाथी को शाकाहारी खाते हैं।
विस्तार
Jungle Ka Viral Video: धरती पर तरह-तरह के जीव पाए जाते हैं। इन जीवों में कुछ बेहद मासूम और प्यारे होते हैं, जबकि कई बहुत खतरनाक होते हैं। सभी जानवरों के रहने और खाने का तरीका अलग है। शेर, चीता और तेंदुआ जैसे जीव सिर्फ मासांहार भोजन करते हैं, तो वहीं हिरण, जिराफ या हाथी शाकाहारी खाना खाते हैं।
हालांकि इन दिनों सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो देखने को मिले हैं, जिन्होंने लोगों को हैरान कर दिया है। इन वीडियो में 'शुद्ध शाकाहारी' जानवर मांस खाते नजर आ रहे हैं। इंटरनेट पर एक हिरण का वीडियो चर्चा का विषय बना रहा। हिरण को सांप को मुंह से चबाते देखा जा सकता है। यह दृश्य बेहद हैरान करने वाला था।
अब एक बार फिर ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप जिराफ को हड्डी चबाते हुए देख सकते हैं। आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर किया है। इसके जरिए उन्होंने लोगों को शाकाहारी जानवरों के बारे में खास जानकारी भी दी है।
Chandrayaan-3: चांद की मिट्टी में मिली अनोखी चीज, चंद्रयान-3 का डेटा देख हैरत में पड़े दुनिया के वैज्ञानिक
उन्होंने हिरण का वीडियो शेयर करते हुए लिखा था, प्रकृति को बेहतर ढंग से समझने में कैमरे मदद कर रहे हैं। हां, शाकाहारी जानवर भी कभी-कभी सांप खाते हैं।
Giraffes are herbivores & use their long necks to reach the leaves & buds in the tree top. They have evolved that way.
— Susanta Nanda (@susantananda3) June 12, 2023
But sometimes chew & eat bones to get phosphorus. Nature is amazing. https://t.co/Llw6bHRj9I pic.twitter.com/VkICSn1lin
Asteroid Sample: एस्टेरॉयड से आए नमूने में ऐसा क्या मिला? हैरत में पड़े वैज्ञानिक, नासा का चौंकाने वाला खुलासा
अब एक वीडियो में जिराफ हड्डी चबाते हुए नजर आ रहा है। आईएफएस अधिकारी ने लिखा है कि जिराफ शाकाहारी होते हैं और पेड़ के शीर्ष में पत्तियों और कलियों तक पहुंचने के लिए अपनी लंबी गर्दन का इस्तेमाल करते हैं और वो वैसे ही विकसित हुए हैं।
Cameras are helping us understand Nature better.
— Susanta Nanda (@susantananda3) June 11, 2023
Yes. Herbivorous animals do eat snakes at times. pic.twitter.com/DdHNenDKU0
Kim Yo Jong: क्या किम जोंग की बहन है दुनिया की सबसे खतरनाक महिला? इस किताब में किया गया है सनसनीखेज दावा
उन्होंने आगे बताया कि कभी-कभी 'फॉस्फोरस' पाने के लिए वो हड्डियों को भी खाते हैं। प्रकृति अद्भुत है'! अब इससे साफ है कि जानवरों के फूड हैबिट में किसी तरह का बदलाव नहीं आ रहा है, बल्कि यह सामान्य है।