फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Viral video a giant python found in the field after swallowing its prey a man mustered courage and caught him

Viral Video: शिकार को निगलकर आराम से खेत में बैठा विशाल अजगर, फिर शख्स की हिम्मत देख थमी लोगों की सांसें

Sat, 14 Feb 2026 02:22 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 14 Feb 2026 02:22 PM IST
सार

Viral Video: वीडियो में खेत के बीचों-बीच एक विशालकाय अजगर दिखाई देता है, शायद उसने किसी शिकार को निगला हुआ है, तभी उसका पेट फूला हुआ सा लग रहा है। जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा जाते हैं, लेकिन एक शख्स ऐसी हिम्मत दिखाता है कि लोग दंग रह जाते हैं।  

विज्ञापन
Viral video a giant python found in the field after swallowing its prey a man mustered courage and caught him
शख्स ने हिम्मत दिखाकर पकड़ा विशालकाय अजगर - फोटो : @tiger.rescue_team

विस्तार

विज्ञापन

Giant Python Viral Video: अजगर बिना जहर वाले सांप होते हैं, जो शिकार को जहरीले दांतों से मारने के बजाय कसकर उनका दम घोंट देते हैं और फिर निगल जाते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक विशालकाय अजगर का वीडियो सामने आया है। जिसमें खेत के बीचों-बीच एक विशालकाय अजगर दिखाई देता है, शायद उसने किसी शिकार को निगला हुआ है, तभी उसका पेट फूला हुआ सा लग रहा है। जिसे देखकर आसपास मौजूद लोग घबरा जाते हैं, लेकिन एक शख्स ऐसी हिम्मत दिखाता है कि लोग दंग रह जाते हैं।  


Viral Video: साथ पानी पीते दिखे तेंदुआ और ब्लैक पैंथर, दुर्लभ नजारे का वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक विशालकाय अजगर खेत में आराम से पड़ा हुआ है। शायद उसने किसी शिकार को निगला हुआ है, तभी उसका पेट फूला हुआ सा लग रहा है। खेतों में जो लोग काम कर रहे थे, वो डर के मारे अजगर से दूर हट गए थे, लेकिन एक शख्स उसके पास खड़ा था और वो भी उसे पकड़ने के लिए। इस बीच उसने हिम्मत दिखाई और सीधे अजगर का मुंह ही पकड़ लिया। वो पक्का कोई प्रोफेशनल स्नेक कैचर होगा, क्योंकि इतने विशालकाय अजगर को पकड़ने की हिम्मत कोई आम आदमी तो नहीं कर सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tiger rescue team SADRI (RANKPUR) (@tiger.rescue_team)


नीलगाय को निगल गया अजगर 

होश उड़ा देने वाले अजगर के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @tiger.rescue_team नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में दावा किया गया है कि, इस विशालकाय अजगर ने नीलगाय को निगल लिया है। बता दें कि अजगर बड़े-बड़े जीवों को आसानी से निगल सकता है। अजगर के बारे में कहा जाता है कि अगर उसका शिकार बड़ा है तो वह उसे निगलने से पहले अपनी जकड़ में लेता है। ऐसा अजगर इसलिए करता है ताकि वह शिकार के हड्डियों को तोड़ सके, जिससे उसे निगलने में आसानी हो। 

Viral Video: बेहोश समझ रहे तेंदुए ने अचानक मचा दी अफरा-तफरी, रेस्क्यू वीडियो ने उड़ाए लोगों के होश


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस

वीडियो को अब तक कई लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। एक शख्स ने लिखा- कृपया इसे जंगल में छोड़ दें, मारें नहीं। दूसरे शख्स ने लिखा- अजगर का पेट काटकर नीलगाय को निकाल लो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed