फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Leopard and black panther seen drinking water together rare wildlife video goes viral

Viral Video: साथ पानी पीते दिखे तेंदुआ और ब्लैक पैंथर, दुर्लभ नजारे का वीडियो हुआ वायरल

Sat, 14 Feb 2026 11:51 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sat, 14 Feb 2026 11:51 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दो खूंखार शिकारी तेंदुआ और ब्लैक पैंथर एक साथ और एक ही घाट पर पानी पीते नजर आ रहे हैं। यह एक ऐसा दुर्लभ नजारा है जिसने वन्यजीव प्रेमियों को रोमांचित कर दिया है। 

विज्ञापन
Leopard and black panther seen drinking water together rare wildlife video goes viral
एक ही घाट पर साथ पानी पीते नजर आए तेंदुआ और ब्लैक पैंथर - फोटो : @the_wildeye_captures

विस्तार

Leopard And Black Panther Viral Video: जंगल की दुनिया बहुत ही अनूठी है। हर दिन नए नजारों से ये आपको हैरान कर सकती है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही दुर्लभ नजारे का वीडियो सामने आया है, जिसने वन्यजीव प्रेमियों को रोमांचित कर दिया है। वीडियो में दो खूंखार शिकारी तेंदुआ और ब्लैक पैंथर एक साथ और एक ही घाट पर पानी पीते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन


कर्नाटक के जंगलों से एक ऐसा नजारा सामने आया है, जिसने वन्यजीव प्रेमियों के साथ-साथ इंटरनेट की जनता को भी हैरान कर दिया है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक तेंदुआ पानी के बिल्कुल किनारे झुका हुआ स्थिर पानी की सतह से घूंट-घूंट पानी पीता नजर आ रहा है। कुछ देर बाद एक ब्लैक पैंथर वहां पहुंचता है, जिसके व्यवहार में न तो आक्रामकता है और न ही जल्दबाजी। वह तेंदुए के काफी करीब आकर बैठ जाता है और दोनों बड़े शिकारी एक साथ पानी पीने लगते हैं। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sohan Singh (@the_wildeye_captures)


ब्लैक पैंथर और तेंदुए के इस वीडियो को वाइल्ड फोटोग्राफर सोहन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम @the_wildeye_captures नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है, जब सितारे अलाइन में आते हैं, तब जादू होता है। उन्होंने इस मुलाकात को ऐसा पल बताया, जो भद्रा की विरासत का हिस्सा बनकर लंबे समय तक याद रखा जाएगा। बता दें यह नजारा भद्रा बैकवॉटर्स के पास फिल्माया गया है। 

Viral Video: दुल्हन के धमाकेदार डांस ने लूटी महफिल, एंट्री का वीडियो देख खुश हो जाएगा दिल

Viral Video: गर्लफ्रेंड को 'महंगा सरप्राइज' देना बॉयफ्रेंड को पड़ा भारी, हवा में उड़ा दिया 1.65 लाख का गिफ्ट

वायरल वीडियो को अब तक 10.5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसे देखने के बाद यूजर्स की जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही हैं। ऐसे में एक यूजर ने इस दृश्य को सांसें थाम देने वाला नजारा बताया। दूसरे यूजर ने लिखा- जंगल की दुनिया रहस्यमयी और अनिश्चित होती है, जहां ऐसे क्षण कभी भी और अचानक सामने आ सकते हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed