Viral News: पानीपुरी वाले को मिला जीएसटी नोटिस, एक साल में यूपीआई से कमाए 40 लाख, लोग बोले- नौकरी बदल लेते हैं
Viral News: तमिलनाडु के पानीपुरी वाले दुकानदार ने ऑनलाइन पेमेंट (यूपाई) के जरिए एक साल में 40 लाख रुपये कमाए। इसके बाद उन्हें जीएसटी का नोटिस मिल गया। सोशल मीडिया पर यह नोटिस चर्चा का विषय बन गया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral News: पानीपुरी या गोलगप्पे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। फुटपाथ से लेकर हाईफाई मॉल तक में पानीपुकी बिकती है। हर किसी को गोलगप्पे खाना पसंद होता है। लेकिन क्या आप ने कभी अंदाजा लगाया है कि पानीपुरी बेचने वाले भैय्या कितनी कमाई कर लेते हैं? वैसे तो लोग रेहड़ी और ठेले वालों की कमाई को लाखों में नहीं आंकते हैं, लेकिन एक गोलगप्पे वाले की कमाई ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।
दरअसल, तमिलनाडु के पानीपुरी वाले दुकानदार ने ऑनलाइन पेमेंट (यूपाई) के जरिए एक साल में 40 लाख रुपये कमाए। इसके बाद उन्हें जीएसटी का नोटिस मिल गया। सोशल मीडिया पर यह नोटिस चर्चा का विषय बन गया है और अब यह नोटिस देखकर कॉर्पोरेट नौकरी वाले अपनी गरीबी का रोना रो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर नोटिस की यह तस्वीर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @sanjeev_goyal नाम के हैंडल से भी इस नोटिस को शेयर किया गया है। उन्होंने कैप्शन लिखा है, तमिलनाडु जीएसटी विभाग ने एक गोलगप्पे वाले को नोटिस भेजा है। कारण:भैया आपके फोने-पे और गूगल-पे में एक साल में 40 लाख की बिक्री दिख रही, कैश की होगी सो अलग। अब इस खबर से लोग परेशान हैं कि यार गलत नौकरी में आ गया, काश गोलगप्पे बेचता।
UPI transactions are reported to the tax authorities.
— Mahesh 🇮🇳 (@invest_mutual) January 3, 2025
Pani Puri vendor gets notice from GST authorities for not registering for GST. pic.twitter.com/6Ad3vHdGv8
Mahakumbh 2025: कौन हैं महाकुंभ मेले में चर्चा का विषय बने तीन फीट के छोटू बाबा, 32 साल से नहीं किया स्नान
इस वायरल नोटिस में 17 दिसंबर, 2024 की तारीख लिखी है। तमिलनाडु गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स एक्ट' और 'सेंट्रल जीएसटी एक्ट की धारा 70' के तहत यह नोटिस जारी किया गया है। इसमें विक्रेता से बीते तीन सालों के लेन-देन का ब्यौरा मांगा गया है।
तमिल नाडु GST विभाग ने एक गोलगप्पे वाले को नोटिस भेजा, कारण:
— Sanjeev Goyal (@sanjeev_goyal) January 3, 2025
"भैया आपके फोने-पे और गूगल-पे में 1 साल में 40 लाख की बिक्री दिख रही, कॅश की होगी सो अलग"
खैर, इस खबर से देश हैरान कम परेशान ज्यादा है कि:
"यार मैं गलत line में आ गया, काश गोलगप्पे बेचता" 😭😭😭 pic.twitter.com/YEg3rkPBfw
Viral Video: शराब के नशे में बिजली की नंगी तारों पर जाकर लेट गया शख्स, फिर जो हुआ देखकर नहीं होगा भरोसा
खासतौर पर 2023-24 के वित्तीय वर्ष में कमाई गई बड़ी रकम पर सवाल खड़े किए गए हैं? डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म से यह जानकारी जुटाई गई है। विक्रेता ने अपने चटपटे स्नैक्स के लिए पेमेंट स्वीकार किए थे। जीएसटी नोटिस मिलने के बाद सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।