फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A drunk man lay down on bare electrical wires video went viral news in hindi

Viral Video: शराब के नशे में बिजली की नंगी तारों पर जाकर लेट गया शख्स, फिर जो हुआ देखकर नहीं होगा भरोसा

Fri, 03 Jan 2025 01:02 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Fri, 03 Jan 2025 01:02 PM IST
सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जसमें एक शख्स शराब के नशे धुत होकर बिजली की नंगी तारों पर जाकर लेट गया है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
A drunk man lay down on bare electrical wires video went viral news in hindi
बिजली की नंगी तारों पर सोया शख्स - फोटो : X/@TeluguScribe

विस्तार

Trending: नए साल के जश्न के बीच, शराब के नशे में लोगों के बहकने की कई खबरें आ चुकी हैं। कुछ लोग मौज-मस्ती में शराब पीते हैं, तो कुछ इसकी लत का शिकार हो जाते हैं। शराब की लत इंसान को इस कदर बेबस कर देती है कि शराब न मिलने पर वे ऐसी हरकतें कर बैठते हैं जो उनके लिए ही नहीं, बल्कि दूसरों के लिए भी खतरनाक साबित हो सकती हैं। हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शराबी को शराब के लिए पैसे न मिलने पर बिजली के तारों पर चढ़ते हुए देखा जा सकता है। आइए देखते हैं वीडियो...

विज्ञापन

 
विज्ञापन


गौरतलब है कि यह घटना आंध्र प्रदेश के मान्यम जिले की है। 31 दिसंबर को सिंगीपुरम इलाके में रहने वाले मांडू बाबू नामक एक व्यक्ति अपनी शराब की लत के चलते कुछ ऐसा किए जिससे उनकी जान भी जा सकती थी। मांडू बाबू को शराब पीने की बुरी आदत है। 31 दिसंबर को उसने अपनी मां से शराब के लिए पैसे मांगे, मगर जब उसकी मां ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो उसने अपनी मां पर दबाव बनाने के लिए एक बेहद खतरनाक कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में धुत होकर तारों पर लेटा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मांडू बाबू पहले से ही नशे में था, इसलिए उसे कुछ भी होश नहीं था। गुस्से में वह घर के पास लगे एक बिजली के खंभे पर चढ़ गया। इतना ही नहीं, वह खंभे पर लगे बिजली के तारों पर जाकर लेट गया और उसे वहीं नींद आ गई। इस खतरनाक नजारे को देखकर आसपास के लोगों के होश उड़ गए। ध्यान देने वाली बात है कि खबर लिखने तक इस वीडियो को 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ इसे 2 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @TeluguScribe नाम के यूजर ने शेयर किया है।

इस वजह से बची उनकी जान
आमतौर पर अगर कोई व्यक्ति बिना किसी सुरक्षा उपकरण के बिजली के तारों को छूता है, तो करंट लगने से उसकी तुरंत मौत हो सकती है। मगर मांडू बाबू के मामले में एक बड़ी दुर्घटना टल गई। दरअसल, जैसे ही लोगों ने मांडू बाबू को बिजली के खंभे पर चढ़ते देखा, उन्होंने तुरंत बिजली विभाग को सूचित किया और इलाके की बिजली आपूर्ति बंद करवा दी। इस वजह से मांडू बाबू को करंट नहीं लगा और उसकी जान बच गई। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे तारों से नीचे उतारा गया। मांडू बाबू की यह घटना एक चेतावनी है। यह हमें शराब की लत के खतरों के बारे में बताती है और हमें इसके प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed