Viral News: पिता ने बेटी की शादी की जगह छपवा दिया ऐसा कार्ड, सोशल मीडिया पर देखकर लोग हैरान
Viral News: एक पिता ने अपनी बेटी के जीवित रहते ही ''शोक संदेश'' का कार्ड छपवाया है। अब इस कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
विस्तार
Viral News: भारत में इन दिनों शादी का सीजन चल रहा है। सोशल मीडिया पर शादी से जुड़ी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें कोई डांस का वीडियो है, तो कुछ लोगों के अजीबोगरीब हरकत के हैं। अब इस बीच सोशल मीडिया पर एक कार्ड वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इन कार्ड को देखकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। आपके मन में सवाल खड़ा होगा कि आखिर किसी पिता ने ऐसा क्यों किया?
दरअसल, यह पूरा मामला राजस्थान के ब्यावर जिले के बदनोर क्षेत्र का है। यहां पर एक पिता ने अपनी बेटी के जीवित रहते ही ''शोक संदेश'' का कार्ड छपवाया है। अब इस कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस कार्ड को देखकर लड़की के रिश्तेदार भी हैरान हैं। हम आपको बताते हैं कि आखिर पूरा मामला क्या है? आखिर लड़की के पिता ने अपनी बेटी का ''मृत्यु भोज'' का कार्ड क्यों छपवाया?
दरअसल, लड़की का नाम विमला कुमारी है, जिसने अपने परिवार की मर्जी के खिलाफ घर से भागकर अपने प्रेसी से शादी कर ली है। इसके बाद परिवार ने उसे मृत घोषित कर दिया। माता-पिता वापस लेने जाने के लिए गए, तो उसने अपने पिता के साथ घर से मना कर दिया। जब पुलिस ने लड़की और लड़के को पकड़कर मां-बाप के सामने लाए, तो लड़की ने अपने माता-पिता को पहचानने से ही मना कर दिया।
La Nina: क्या होता है ला नीना? जिससे डरी दुनिया, जानिए भारत पर क्या होगा असर
Optical illusion: तस्वीर में जय के बीच लिखा है वीरू, क्या आप 12 सेकेंड के अंदर ढूंढ सकते हैं?
बेटी के इस इस बात से पिता इतना दुख पहुंचा कि उसने बेटी को मृत मान लिया है। पिता ने जीवित बेटी का शोक संदेश छपा दिया। पिता ने इस शोक संदेश में लिखवाया है कि 'योग लिखी गांव बदनोर से कुम्हार जगदीश का राम-राम बचावसी। अपरच अठे मेरी कुपुत्री विमला कुमारी की मृत्यु हो गई है। सो जिसका 9 दिन का उठावणा मिति मंगसर सुदी ग्यारस बुधवार, दि. 11.12.2024 को रखा है.सो पधारसी. भूल-चूक, माफ करावसी. विक्रम सं. 2081 का। अब यह शोक संदेश का कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।