Viral Dance Video: दो स्कूली बच्चों ने डांस से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, देखकर लोग कर रहे तारीफ
वायरल वीडियो में ''तेरी उतु उतु कर दी जवानी मुंडिया यारें'' गाने पर दो बच्चे डांस कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Viral Dance Video: सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई बार ऐसी चीजें देखने को मिल जाती हैं, जिन पर यकीन कर पाना मुश्किल होता है। इस कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों के दिल को जीत लिया है। इस वीडियो में दो बच्चों स्कूली बच्चे ड्रेस में हरियाणवी गाने पर बेहद खूबसूरत डांस कर रहे हैं। बच्चों का डांस देखकर आप भी उनके दीवाने हो जाएंगे।
वायरल वीडियो में ''तेरी उतु उतु कर दी जवानी मुंडिया यारें'' गाने पर दो बच्चे डांस कर रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है। इस वायरल वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। इसमें लोग स्कूली बच्चों के डांस की तारीफ कर रहे हैं।
इन बच्चों ने अपने डांस से सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। बच्चों ने इतना खूबसूरत डांस किया है कि जो भी देख रहा है वह उनका दीवाना हो जा रहा है। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो बच्चे स्कूल जाने के लिए निकलते हैं और गली में डांस करने लगते हैं। दोनों बच्चे हरियाणवी गाने पर जबरदस्त डांस कर रहे हैं। दोनों बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म पहनकर गली में डांस कर रहे हैं।
Pyramid: मिस्र का रहस्यमयी पिरामिड, जिसके अंदर हो सकता है खजाना, जानिए कौन है इसका मालिक
इस्टाग्राम पर एक अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। इसके साथ ही कैप्शन लिखा है, स्कूल के साथ-साथ मस्ती भी किया करो। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और लाइक कर चुके हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आप भी तारीफ करेंगे।
Time Travel: इस 100 साल पुरानी तस्वीर को देखकर लोग हो रहे हैरान, जानिए इसमें ऐसा क्या दिखा
Jarawa Tribe: इस जनजाति के जीवन में सरकार भी नहीं देती है दखल, जानिए क्यों इनके इलाके में जाना है खतरनाक
एक यूजर ने लिखा है कि इस डांस को मैंने कई बार देखा है, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है बच्चों ने सोशल मीडिया पर गदर मचा दिया है। सोशल मीडिया यूजर्स बच्चों के डांस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।