Time Travelling: दुनिया में समय-समय पर टाइम ट्रैवेलिंग की कई कहानियां सुनने को मिलती हैं। इसके अलावा कई लोग ऐसे हैं, जो टाइम ट्रैवेलर होने का दावा करते हैं। वह सैकड़ों साल पहले यानी भविष्य की यात्रा करने का दावा करते हैं। हालांकि सबसे बड़ा सवाल है कि क्या भविष्य को देखा जा सकता है? इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए वैज्ञानिक कई सालों से शोध कर रहे हैं। विज्ञान भी इसको लेकर कुछ नहीं बता पाया है, लेकिन इसकी संभावना से इंकार भी नहीं किया जा सका है।
Time Travel: इस 100 साल पुरानी तस्वीर को देखकर लोग हो रहे हैरान, जानिए इसमें ऐसा क्या दिखा
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक तस्वीर वायरल हो रही है। पुरानी फोटो में एक शख्स बैठा है, लेकिन वह भविष्य से आया हुआ लग रहा है। इस ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर में वह बेहद आधुनिक दिख रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह तस्वीर 100 साल पुरानी है।
इस तस्वीर की दुनियाभर में चर्चा हो रही है। इसको देखकर लोग टाइम ट्रैवल पर सवाल उठा रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह फोटो साल 1917 में कनाडा में खींची गई थी, जिसका नाम लास्ट पिकनिक है। इस तस्वीर में आप कई पर्यटकों को देख सकते हैं, जो पुराने जमाने के दिख रहे हैं और उनका पहनावा भी उसी तरह का है। पर्यटकों ने टोपी, शर्ट और शार्ट्स पहने हैं। इन सभी के बीच एक शख्स बैठा है, जो शॉर्ट्स और टीशर्ट पहना हुआ और उसका पहनावा सबसे अलग है।
Jarawa Tribe: इस जनजाति के जीवन में सरकार भी नहीं देती है दखल, जानिए क्यों इनके इलाके में जाना है खतरनाक
तस्वीर में है टाइव ट्रैवलर
तस्वीर में दिख रहे शख्स का पहनावा इतना अलह कि उसके बगल में बैठा व्यक्ति उसे घूर रहा है। हालांकि इस फोटो के बारे में कुछ भी दावा करना सही नहीं है, क्योंकि वर्तमान समय में फोटोशॉप से एडिट की गईं तस्वीरें खूब वायरल होती हैं। इसलिए इस तस्वीर की सच्चाई को लेकर अमर उजाला कोई पुष्टि नहीं करता। तस्वीर में आप देख सकते हैं कि एक महिला किसी चीज का नोट लिख रही है।
Space News: जानिए अंतरिक्ष में क्यों परमाणु हथियार तैनात करना करेंगे रूस और चीन? एक्सपर्ट्स ने दी है चेतावनी
जेमी डी ग्रांट नाम के एक यूट्यूबर ने इस तस्वीर को शेयर किया है। उसने लिखा है कि समूह को, उनके कपड़ों को और उनकी टोपी को देखिए। इन सभी के बीच बैठे एक शख्स को देखिए जो काफी आधुनिक दिख रहा है। इस तस्वीर के बारे में आप क्या सोचते हैं? कई लोगों ने इस फोटो को लेकर किए गए दावे पर सवाल खड़े किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि उस समय भी शॉर्ट्स और टीशर्ट पहनने का चलन था।