फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral birthday cake surprise husband wife with money cake

जन्मदिन पर पति का अनोखा सरप्राइज, केक काटते ही निकलने लगे पैसे, देखती रह गई पत्नी

Thu, 27 Aug 2026 01:41 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 27 Aug 2026 01:41 PM IST
सार

पत्नी के जन्मदिन पर पति ने ऐसा अनोखा तोहफा दिया, जिसे देखकर हर कोई हैरान है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जन्मदिन पर मिले सरप्राइज को देखकर पत्नी भी हैरान है। 

विज्ञापन
viral birthday cake surprise husband wife with money cake
जन्मदिन पर पति का अनोखा सरप्राइज, केक काटते ही निकलने लगे पैसे - फोटो : instagram

विस्तार

सोशल मीडिया पर हर दिन ऐसे वीडियो वायरल होते हैं, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करते हैं। इन दिनों एक इसी तरह का का वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें पति का पत्नी को दिया अनोखा बर्थडे सरप्राइज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पत्नी के जन्मदिन पर पति ने ऐसा केक बनवाया, जिसके अंदर छिपा सरप्राइज देखकर वहां मौजूद लोग हैरत में पड़ गए। 

विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर किया गया है। इसमें एक कपल रेस्टोरेंट में बैठा हुआ दिख रहा है। उनके सामने बर्थडे केक रखा हुआ  है। पत्नी को केक काटने से पहले उसके ऊपर लगा डेकोरेशन हटाने के लिए कहता है। पत्नी उसे उठाती है, तो केक के भीतर से नोटों की लंबी रील बाहर निकलने लगती है।
विज्ञापन


पहले 100 रुपये के नोटों की रील निकलती है। इसके बाद 200 और फिर 500 रुपये के नोटों की रील देखकर पत्नी की खुशी से झूम उठती है। आसपास बैठे लोग भी इस अनोखे सरप्राइज को देखकर हैरान हो जाते हैं। सोशल मीडिया पर लोग पति के आइडिया की तारीफ कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना हाथों की एक दिव्यांग बच्ची ने पैरों से बांधी राखी, भाई के लिए बहन का प्यार देख नम हो जाएंगी आंखें
 

viral birthday cake surprise husband wife with money cake
जन्मदिन पर पति का अनोखा सरप्राइज, केक काटते ही निकलने लगे पैसे - फोटो : instagram

सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, केक हो तो ऐसा वरना ना हो। वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स मे लिखा है कि केक हो तो ऐसा। एक अन्य ने लिखा है कि लगता है केक के नीचे एटीएम लगा हुआ है। एक लड़की ने लिखा है उसे भी ऐसा ही पति चाहिए। 

एक्सपायरी आलू भुजिया को लेकर हुआ बवाल, दुकानदार की एक बात पर ग्राहक ने उठाया बड़ा कदम

हालांकि, कुछ लोगों ने वीडियो की सच्चाई पर सवाल खड़े किए हैं। एक शख्स ने आशंका जताते हुए कहा है कि केक से निकल रहे नोट शायद नकली हो सकते हैं। बहरहाल, सच कुछ भी हो, पति का यह अनोखा सरप्राइज सोशल मीडिया पर लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed