Viral Video: पहाड़ों में संकरी सड़क पर बस चलने का वीडियो हुआ वायरल, खाई की गहराई देखकर घूम जाएगा दिमाग
इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पहाड़ों के संकरी सड़कों पर एक बस चल रही है। गहरी खाई और नदी इतने खतरनाक दिख रहे हैं कि देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। आइए पहले वीडियो देखते हैं...
विस्तार
Viral Video: पहाड़ी इलाकों में गाड़ी चलाना खतरों से भरा होता है। खराब और संकरी सड़कों पर बस चलाना किसी चुनौती से कम नहीं है। यही वजह है कि इन इलाकों में बस चलाने के लिए चालकों को खास ट्रेनिंग दी जाती है। इन दिनों इसी से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ड्राइवर का टैलेंट देखकर लोग हैरान हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बस हिमाचल प्रदेश की पहाड़ी सड़क पर चलती दिख रही है। यह सड़क इतनी संकरी है कि एक छोटी सी गलती भी बस को खाई में गिरा सकती है। वीडियो देखकर आप समझ सकते हैं कि पहाड़ों पर बस से यात्रा करना कितना जोखिम भरा हो सकता है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 1 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
वीडियो में क्या है?
वीडियो में ड्राइवर एक अंधे मोड़ से बस को कुशलता से निकालता है। एक तरफ गहरी खाई है और दूसरी तरफ नदी बह रही है। यह दृश्य देखकर किसी के भी रोंगटे खड़े हो सकते हैं। पहाड़ों पर खराब सड़कों के कारण ड्राइवरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। गड्ढों से भरी सड़कों पर सफर करना आम लोगों के लिए भी परेशानी का सबब होता है। ऐसे में पहाड़ी रास्तों पर बस चलाना बेहद चुनौतीपूर्ण होता है।
लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो उन लोगों के लिए एक सबक है जो पहाड़ों पर ड्राइविंग को आसान समझते हैं। यह दिखाता है कि पहाड़ी रास्तों पर ड्राइवरों को कितनी सावधानी बरतनी पड़ती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे खूब शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @tech.musafir नाम के यूजर ने शेयर किया है। अधिकांश लोगों ने ड्राइवर के असाधारण कौशल और साहस की सराहना की। उन्होंने ड्राइवर को "हैवी ड्राइवर" और "असली हीरो" जैसे शब्दों से संबोधित किया। कई लोगों ने ड्राइवर की एकाग्रता और धैर्य की प्रशंसा की है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 1 करोड़ 18 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 3 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।