{"_id":"66aa2ba8c8970926cc05387b","slug":"usa-woman-pregnant-for-17-months-jacqueline-woodwell-shared-the-video-of-her-pregnancy-2024-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: 17 महीनों से प्रेग्नेंट है ये महिला! दो हफ्ते बाद होगा बच्चे का जन्म, खुशी का नहीं है ठिकाना","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: 17 महीनों से प्रेग्नेंट है ये महिला! दो हफ्ते बाद होगा बच्चे का जन्म, खुशी का नहीं है ठिकाना
Wed, 31 Jul 2024 05:49 PM IST
ज्योति मेहरा
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Wed, 31 Jul 2024 05:49 PM IST
सार
हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने लोगों को हैरानी में डाल दिया है। इस वीडियो में एक अमेरिकी महिला ने दावा किया कि वह बीते 17 महीने से प्रेग्नेंट है। आइए जानते हैं पूरा मामला...
विज्ञापन
17 महीनों से प्रेग्नेंट है ये महिला!
- फोटो : instagram/jacquelinewoodwell
विस्तार
USA Woman Pregnant For 17 Months: आमतौर पर इंसानों में गर्भावस्था की अवधि 9 महीने की होती है। कुछ मेडिकल कंडीशन की वजह से इसमें थोड़ा बहुत बदलाव कम भी देखने को मिल सकता है। कई बार प्रीमेच्योर बच्चे 7 महीने में भी जन्म ले लेते हैं। लेकिन हाल ही में गर्भावस्था से जुड़ी एक वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई है। इस वीडियो में सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, इस वीडियो में एक अमेरिकी महिला ने दावा किया कि वह बीते 17 महीने से प्रेग्नेंट है, जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। आपके मन में भी इस वक्त यही सवाल आ रहा होगा कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? आइए आपके इस सवाल का जवाब हम आपको बताते हैं।
विज्ञापन
एक रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की रहने वाली 31 वर्षीय जैकलीन वुडवेल एक कंटेंट क्रिएटर हैं। टिकटॉक और यूट्यूब पर जैकलीन के 1 मिलियन से भी अधिक फॉलोअर्स हैं। वहीं इंस्टाग्राम पर करीब 2 लाख फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वह फिर से मां बनने वाली हैं। जैकलीन की बड़ी बेटी 7 साल की है और दूसरी बेटी सिर्फ 10 महीने की है। वहीं दो हफ्तों में वह फिर से मां बनने वाली हैं।
विज्ञापन
देखें वीडियो-
View this post on Instagram
विज्ञापन
17 महीने रही प्रेग्नेंट
इस वीडियो में जैकलीन ने बताया कि वह पिछले 18 महीनों में से 17 महीने प्रेग्नेंट रहीं हैं। दूसरी बेटी एमा को जन्म देने के कुछ ही हफ्तों बाद उन्होंने दोबारा कंसीव कर लिया। अब कुछ ही हफ्तों में वह तीसरे बच्चे को जन्म देने वाली हैं। उनकी दूसरी बेटी 10 ही महीनों में बड़ी बहन बनने वाली है।
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर jacquelinewoodwell ने 6 दिन पहले ही पोस्ट किया है, जिसे अब तक करीब 3 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं बहुत से लोगों ने वीडियो पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।