अमेरिका के इतिहास में अब तक 45 राष्ट्रपति बने हैं, जिनमें से कुछ ऐसे थे जो अपना कार्यकाल ही पूरा नहीं कर सके जबकि कुछ ऐसे भी थे, जिनकी हत्या कर दी गई। आज हम आपको अमेरिका के ऐसे ही एक राष्ट्रपति के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी हत्या हुई, लेकिन उस हत्या का रहस्य आज तक नहीं सुलझ पाया है।
2 of 6
जॉन एफ. कैनेडी
- फोटो : Social media
इस राष्ट्रपति का नाम है जॉन एफ. कैनेडी। अमेरिका के टेक्सास राज्य में 22 नवंबर 1963 को उनकी हत्या कर दी गई थी। इस हत्या को लेकर समय-समय पर कई खुलासे हुए हैं, लेकिन आखिर उनकी हत्या के पीछे का कारण क्या था, यह आज तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
3 of 6
जॉन एफ. कैनेडी
- फोटो : Social media
जॉन एफ. कैनेडी की हत्या को लेकर ली हार्वी ऑस्वाल्ड पर आरोप लगाया गया था। एफबीआई, वॉरेन कमीशन और हाउस सिलेक्ट कमेटी ऑन असैसिनेशन ने आधिकारिक तौर पर यह निष्कर्ष भी पेश किया था कि ऑस्वाल्ड ही हत्यारा था, लेकिन उसपर मुकदमा चलाया जाता, इससे पहले ही आरोप लगने के दो दिन बाद जैक रूबी ने उसकी गोली मार कर हत्या कर दी।
4 of 6
फिदेल कास्त्रो
- फोटो : Social media
कुछ लोगों का मानना है कि कैनेडी की हत्या का तार क्यूबा से जुड़ा हुआ था और ली हार्वी ऑस्वाल्ड ने क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो को खुश करने के लिए उनकी हत्या की थी, जबकि कुछ अन्य लोग मानते हैं कि रूस की खुफिया एजेंसी ने कैनेडी की हत्या करवाई थी।
5 of 6
'द बबुश्का लेडी'
- फोटो : Social media
जॉन एफ कैनेडी की हत्या के समय एक महिला भी वहां दिखी थी, जिसे 'द द बबुश्का लेडी' के नाम से जाना जाता है। माना जाता है कि जब कैनेडी को गोली लगी, उस वक्त उस महिला के हाथ में कैमरे की तरह दिखने वाला पिस्तौल था। हालांकि उस महिला की कभी पहचान नहीं हो पाई और ना ही यह पता चल पाया कि उसके हाथ में कैमरा था या पिस्तौल। ऐसे में कैनेडी की हत्या की गुत्थी और भी उलझ गई कि उनकी हत्या किसी एक ने की थी या उसके साथ कोई और भी था। अब जो भी हो, लेकिन वो महिला भी अब तक रहस्य ही बनी हुई है।