{"_id":"5e68d5128ebc3ec7b610e940","slug":"indvsa-bhuvneshwar-kumar-hinted-players-limit-using-saliva-to-shine-the-white-ball-during-match","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोरोना का कहरः भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में सतर्क रहें खिलाड़ी, भुवी ने दी ऐसा न करने की सलाह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना का कहरः भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच में सतर्क रहें खिलाड़ी, भुवी ने दी ऐसा न करने की सलाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Wed, 11 Mar 2020 05:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोनावायरस के प्रकोप के बीच टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को तीन मैचों की वन-डे सीरीज की पहला मुकाबला खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने साथी खिलाड़ियों को मैच में ऐसा न करने की खास सलाह दी है।
2 of 5
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
भुवनेश्वर कुमार ने संकेत दिए हैं कि कोरोनावायरस की वजह से भारतीय खिलाड़ी बॉल पर अपनी लार लगाने से बचें। हालांकि भुवी ने यह भी साफ किया कि इस बात पर निर्णय डॉक्टरों की टीम के साथ आज होने वाली मीटिंग में होगा।
3 of 5
Bhuvneshwar Kumar
- फोटो : social Media
हॉर्निया की सर्जरी के बाद टीम में वापस लौटे भुवी ने कहा, 'हमने अभी इस पर (लार का इस्तेमाल न करना) सोचा है, लेकिन मैं अभी यह नहीं कह सकता कि हम गेंद की शाइन चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल नहीं करेंगे। अगर हमने शाइन नहीं चमकाई तो हमारी पिटाई होगी और तब आप लोग कहेंगे कि हम अच्छी बोलिंग नहीं कर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : social media
31 वर्षीय भुवनेश्वर ने कहा, 'इस मुश्किल घड़ी में हम सब हर जरूरी सावधानी बरत रहे हैं। यह एक महत्वपूर्ण मुद्दा है और आज हमारी टीम मीटिंग है और इसमें हमें जो भी निर्देश मिलते हैं, हम जो भी बेहतर विकल्प अपना सकते हैं हम उन पर गौर करेंगे। यह सब टीम डॉक्टर्स की सलाह पर निर्भर करता है कि वे हमें क्या बता रहे हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
कोरोनावायरस
गौरतलब है कि भारत में भी कोरोनावायरस के 40 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, इस घातक बीमारी के चलते दुनिया भर में करीब 4000 लोगों की मौत हो चुकी है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।