{"_id":"5de0f7e68ebc3e54b639bc79","slug":"unsolved-mysteries-of-the-pyramids-of-egypt-the-great-giza-pyramid","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"4000 साल पुराने मिस्र के पिरामिडों के वो रहस्य, जिन्हें आजतक नहीं सुलझा पाया कोई","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
4000 साल पुराने मिस्र के पिरामिडों के वो रहस्य, जिन्हें आजतक नहीं सुलझा पाया कोई
दुनिया में कई ऐसी जगहें हैं, जो अपने आप में कई रहस्य समेटे हुए हैं। उन्ही जगहों में एक है मिस्र और वहां के पिरामिड। मिस्र की सबसे रहस्यमयी कलाकृति है 'द ग्रेट पिरामिड ऑफ गीजा', जो दुनिया के सात अजूबों में से एक है। वैसे तो यहां के पिरामिडों का इतिहास 4000 साल पुराना बताया जाता है, लेकिन आज भी इन पिरामिडों से जुड़े कई रहस्य हैं, जिनका बारे में सही जानकारी किसी को भी नहीं है।
2 of 8
गीजा का पिरामिड
- फोटो : Pixabay
बताया जाता है कि गीजा का महान पिरामिड 2560 ईसा पूर्व में बनवाया गया था। इसे कूफू पिरामिड के नाम से भी जाना जाता है। इस पिरामिड को प्राचीन मिस्र के राजा कूफू के शव के संरक्षण के लिए बनाया गया था।
3 of 8
गीजा का पिरामिड
- फोटो : Flickr
गीजा के ग्रेट पिरामिड की ऊंचाई करीब 450 फीट है। वहीं इस पिरामिड का जो नीचे का भाग है, वो 13 एकड़ में फैला हुआ है, जो लगभग 16 फुटबॉल के मैदान जितना बड़ा है। इस पिरामिड को बनाने में 23 लाख पत्थर ब्लॉक्स का इस्तेमाल किया गया था, जिनका वजन करीब पांच अरब 21 करोड़ किलोग्राम है। इन पत्थरों में लाइमस्टोन और ग्रेनाइट शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
गीजा का पिरामिड
- फोटो : Social media
इस पिरामिड को बनाने में इस्तेमाल किए गए पत्थरों का वजन दो टन से लेकर 30 टन और कुछ पत्थरों का वजन तो 45 हजार किलो तक है। इसमें सबसे हैरानी की बात तो ये है कि आज के समय में भी किसी क्रेन से अधिकतम 20 हजार किलो तक का ही वजन उठाया जा सकता है, तो उस समय 45 हजार किलो वजन का पत्थर कैसे उठाकर लाया गया होगा।
विज्ञापन
5 of 8
गीजा के पिरामिड के अंदर का नजारा
- फोटो : Social media
गीजा के ग्रेट पिरामिड में कुल कितने तहखाने हैं, इसके बारे में तो कोई नहीं जानता, लेकिन अभी तक के शोध के मुताबिक इसमें तीन तहखाने मिले हैं- आधार तहखाना, राजा का तहखाना और रानी का तहखाना, लेकिन हैरान करने वाली बात ये है कि राजा के तहखाने में न तो राजा की ममी मिली और ना ही रानी के तहखाने में रानी की ममी, जबकि इस पिरामिड को राजा और रानी के शव के संरक्षण के लिए ही बनाया गया था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।