इंसानों के चाय पीने की लत के बारे में तो आपने सुना होगा, लेकिन जरा सोचिए कि घोड़े भी इसके आदी होने लगें तो? जी हां, इंग्लैंड के मर्सीसाइड पुलिस के पास एक ऐसा ही घोड़ा है, जिसे चाय पीने की ऐसी लत लगी है कि वो बिना इसके कोई काम ही नहीं करता। उसे हर रोज सुबह में अपने अस्तबल में एक कप चाय चाहिए होती है, तभी वो काम के लिए बाहर निकलता है।
इस घोड़े को चाय पीने की लगी है ऐसी लत, नहीं मिलती तो काम कर देता है बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 वर्षीय इस घोड़े का नाम जैक है। उसकी चाय पीने की आदत के बारे में मर्सीसाइड पुलिस के माउंट सेक्शन में कार्यरत सभी कर्मचारियों को पता है, इसलिए वो कभी भी उसे सुबह की चाय देना नहीं भूलते।
जैक को चाय पीने की लत 15 साल पहले लगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैक के सवार ने चाय पीने के बाद कप को उसी के पास छोड़ दिया था, जिसमें थोड़ी सी चाय बची हुई थी। उसी चाय को जैक ने चख लिया, जिसके बाद से उसे इस चीज की लत ही लग गई।
माउंट सेक्शन मैनेजर और ट्रेनर लिंडसे गवेन के मुताबिक, जैक को बहुत गर्म या फिर मलाई वाली चाय पसंद नहीं है। वह पैक्ड मिल्क में उबली चाय पीना पसंद करता है, जिसमें एक या दो चम्मच शक्कर और ठंडा पानी मिला हो।
जैक के चाय पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे लोग पसंद भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जैक अगले साल सेवानिवृत हो जाएगा।
We have a new episode of #wintermorningwakeups featuring Jake. Jake refuses to get out of bed until he is brought a warm cup of @tetleyuk tea. Once he has drank this he is ready for the day. #StandTall #PHJake #NotStandingAtAll #BrewInBed #TeaTaster pic.twitter.com/iJXm32hlad