फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Two girls performed classical dance on the song Ami je tomar video went viral in hindi

Ajab Gajab: दो बच्चियों ने 'आमी जे तोमार...' गाने पर किया क्लासिकल डांस, लोगों ने माधुरी दीक्षित को किया याद

Tue, 08 Apr 2025 03:55 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 08 Apr 2025 03:55 PM IST
सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक मनमोहक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो बच्चियां बॉलीवुड के फेमस गाने 'आमी जे तोमार...' पर डांस करते नजर आ रहे हैं। ये वीडियो एक पारिवारिक प्रोग्राम का है, जिसे देखकर हर कोई खुश हो रहा है।

विज्ञापन

विस्तार

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बेहद प्यारा और मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दो छोटी लड़कियां क्लासिकल डांस करती नजर आ रही हैं। यह लड़कियां बालिवुड का मशहूर गाना 'अमी जे तोमार' पर डांस करती नजर आ रही हैं। इन बच्चियों का डांस मूव्स, फेस एक्सप्रेशन, आत्मविश्वास से भरा मूव्स इतना शानदार है कि यूजर्स इनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इन सब के अलावा दोनों का एक जैसा ड्रेस पहनना साथ आसपास खड़े परिवार के लोगों का उत्साहवर्धन करना इस वीडियो और खास बना देता है। दोनों लड़कियां इस गाने के मूल वर्जन में माधुरी दीक्षित और विद्या बालन द्वारा किए गए हुक स्टेप्स को बेहद खूबसूरती से दोहराती दिख रही हैं। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन


वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


वीडियो में क्या है?
वीडियो की शुरुआत बड़ी बहन से होती है, जो पहले अपने डांस की शुरुआत करती है। उसके बाद छोटी बहन पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपनी बड़ी बहन के स्टेप्स को फॉलो करती है। दोनों का तालमेल इतना शानदार है कि देखने वाले उनकी तारीफ किए बिना नहीं रह पाते हैं। बच्चियों के डांस में जो सबसे खास बात नजर आती है, वह है उनका आत्मविश्वास और एक-दूसरे के साथ सामंजस्य। इस सब के साथ उनकी मैचिंग आउटफिट्स तो इस क्षण को और भी खास बना देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Viral Video: स्कूल ड्रेस पहने बच्चों ने दिया ऐसा धमाकेदार परफार्मेंस, 10 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो

इस वीडियो में बच्चों के परिजनों की भूमिका भी इस वीडियो में चार-चांद लगा देता है। बैकग्राउंड से सुनाई देने वाली जोरदार तालियां और सीटियां दिखाती हैं कि परिवार वाले बच्चियों के डांस से कितने खुश और गर्व महसूस कर रहे थे। ये उत्साहवर्धन न केवल बच्चियों के लिए प्रेरणा का काम करता है, बल्कि वीडियो को देखने वालों के चेहरे पर भी मुस्कान ला देता है। वीडियो को शेयर करते हुए यूजर ने एक खास मीम से इसे जोड़ते हुए लिखा है कि,- 'पानी और ग्लेशियर बस इनको देना'।

लोगों की प्रतिक्रिया
इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि- 'भाई बड़ी वाली के मूव्स और छोटी वाली के एक्सप्रेशन दोनों ही बहुत शानदार हैं'। दूसरे यूजर ने लिखा कि- 'पानी बड़ी बहन के नाम और ग्लेशियर छोटी बहन के नाम करता हूं'। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @edit_world2809 नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 20 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को डेढ़ लाख से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है।

ये भी पढ़ें- Viral Video: पीली साड़ी और सफेद कुर्ता पहने इस जोड़ी ने किया जबरदस्त क्लासिकल डांस, वीडियो देख बन जाएगा दिन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed