फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Children wearing school uniforms gave such a rocking performance tamilnadu viral video

Viral Video: स्कूल ड्रेस पहने बच्चों ने दिया ऐसा धमाकेदार परफार्मेंस, 10 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो

Tue, 08 Apr 2025 12:28 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: शिखर बरनवाल Updated Tue, 08 Apr 2025 12:28 PM IST
सार

इंटरनेट पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें स्कूल के कुछ बच्चे अपनी क्लास में एक साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 10 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

विज्ञापन
Children wearing school uniforms gave such a rocking performance tamilnadu viral video
कक्षा में गाना गाते हुए बच्चे - फोटो : Instagram/@_.future_genius._

विस्तार

Viral Video: इंटरनेट पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ बच्चे स्कूल में एक साथ अनोखे अंदाज में गाना गाते हुए दिख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह वीडियो तमिलनाडु का है। यह वीडियो मेलूर पंचायत यूनियन किंडरगार्टन और मिडिल स्कूल, थेरकामूर के बच्चों ने एक वायरल थाई गाने 'अनन ता पद छाये' पर डांस किया है। इस वीडियो में बच्चों की मासूमियत और प्रतिभा ने लोगों का दिल जीत लिया है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस वीडियो को 10 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है। बता दें कि इस वीडियो को स्कूल के ही एक शिक्षक ने शेयर किया था, जिसमें बच्चे अपनी स्कूल यूनिफॉर्म में इस हिट थाई ट्रैक पर उत्साह के साथ थिरकते और गाते नजर आ रहे हैं। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन

 
विज्ञापन

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by feste.iss (@_.future_genius._)




वीडियो में क्या है?
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कक्षा में 11 विद्यार्थी डांस को परफॉर्म कर रहे हैं। इनमें से 10 छात्राएं हैं और एक छात्र है। ये सभी बच्चे स्कूल यूनिफॉर्म पहने हुए हैं। वीडियो में बच्चे जो गाना गा रहे हैं वो मूल रूप से थाई भाषा में है, तमिल भाषा से मिलता-जुलता सुनाई देता है। खास तौर पर इसके बोल 'अनन ता पद छाये' तमिल में 'अन्नन पाथिया, अप्पाट्टा केटिया' (क्या आपने मेरे भाई को देखा, क्या आपने पिताजी से पूछा?) जैसे लगते हैं। यही वजह है कि यह गाना तमिलनाडु में इतना लोकप्रिय हो गया।

बच्चों के डांस मूव्स और उनकी मासूमियत, उनका आत्मविश्वास और सटीक उच्चारण दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। खासकर एक छोटी बच्ची शिवदर्शिनी इस वीडियो की जान बन गई है, जिसका प्रदर्शन देखकर लोग उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे।

आखिर इतना वायरल क्यों हुआ यह वीडियो?
इस वायरल वीडियो की खासियत सिर्फ गाना नहीं, बल्कि बच्चों का जोश और खुशी है, जो हर किसी को प्रभावित कर रही है। स्कूल की सादगी भरी माहौल में बच्चों का यह प्रदर्शन न केवल मनोरंजक है, बल्कि यह भी दिखाता है कि प्रतिभा किसी मंच की मोहताज नहीं होती। 

ये भी पढ़ें- Viral Video: स्कूल ड्रेस पहने बच्चों ने दिया ऐसा धमाकेदार परफार्मेंस, 10 करोड़ लोगों ने देख डाला वीडियो

लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को खूब शेयर कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह वीडियो न सिर्फ बच्चों की प्रतिभा को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि कैसे संगीत और कला भाषा की सीमाओं को पार कर लोगों को जोड़ सकती है। एक यूजर ने लिखा कि- 'इन बच्चों को देखकर मेरा तो दिन बन गया'। दूसरे यूजर ने लिखा कि- 'इन बच्चों ने क्या परफॉर्मेंस दिया है, दिल जीत लिया इन लोगों ने'। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @_.future_genius._ नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को 10 करोड़ 70 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है, साथ ही इस वीडियो को 49 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed