फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Twitter Users Is Calling Norbert Elekes Yamdoot For His Coronavirus Updates

इस शख्स को लोग क्यों कह रहे हैं 'यमदूत'? कोरोना वायरस से जुड़ा है मामला

Fri, 17 Apr 2020 05:25 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Fri, 17 Apr 2020 05:25 PM IST
विज्ञापन
Twitter Users Is Calling Norbert Elekes Yamdoot For His Coronavirus Updates
इस शख्स को लोग क्यों कह रहे हैं 'यमदूत'? - फोटो : Twitter

लॉकडाउन के दौरान लोग कोरोना या फिर देश-दुनिया से जुड़ी सभी जानकारियों के लिए सोशल मीडिया का रुख कर रहे हैं। खबरों से लेकर मनोरंजन और सलाह तक, सोशल मीडिया हर चीज में हमारे लिए उपयोगी साबित हो रहा है। ऐसे में एक शख्स की चर्चा सोशल मीडिया पर आजकल खूब हो रही है और लोग उसे 'यमदूत' कहने लगे हैं। 

विज्ञापन


इस शख्स का नाम नॉर्बर्ट एलीक्स है। दरअसल, नॉर्बर्ट की चर्चा इसलिए हो रही है, क्योंकि वो किसी सरकारी वेबसाइट की तरह कोरोना से जुड़े आंकड़ों की जानकारी अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए लगातार दे रहे हैं। ऐसे में लोगों ने उनका शुक्रिया अदा करने के बजाए उन्हें सीधा 'यमदूत' ही बना दिया। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नॉर्बर्ट हंगरी के रहने वाले हैं और ट्विटर पर उनके दो लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं। वह एक एंटरप्रेन्योर हैं। वह अपने ट्वीट के जरिए कोरोना से संक्रमित, मरने वाले और ठीक वालों की संख्या बताते हैं और लगभग कोरोना से जुड़ी पल-पल की जानकारी देते हैं। लोगों ने उन्हें 'यमदूत' और 'मौत का सौदागर' बताने के साथ-साथ यह भी कहा है कि अगर कोई कोरोना से बच भी गया तो ये बंदा (नॉर्बर्ट एलीक्स) उन्हें डरा-डराकर मार देगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
                          

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed