फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3000 साल से सुरक्षित है इस राजा का शव, खोजने वालों को चुकानी पड़ी भारी कीमत

Sat, 09 Mar 2019 12:46 PM IST
पंखुड़ी सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: पंखुड़ी सिंह Updated Sat, 09 Mar 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
Tutankhamun the king of Egypt death has mysterious history
- फोटो : facebook

जब भी पुराने मिस्र की बात होती है, दिमाग में नीले और सुनहरे रंग का मुखौटा और पिरामिड आता है। साथ ही, मिस्र के राजा के नाम पर तूतेनखामेन ही याद आता है। ये नीला और सुनहरा मुखौटा तूतेनखामेन  राजा का था। तूतेनखामेन  और उससे जुड़ी चीजें मिस्र के इतिहास का जैसे प्रतीक बन चुके हैं। हर जगह सिर्फ उसे देख कर लगता है कि वो कितना प्रतापी राजा रहा होगा। लेकिन सच तो या कि वो बस एक बच्चा था। 

Tutankhamun the king of Egypt death has mysterious history
- फोटो : facebook

ये मिस्र का इकलौता ऐसा राजा है, जिसकी हड्डियां और मकबरे का अधिकतर सामान सही-सलामत हालत में मिला है। तूतेनखामेन  को खोजने में बहुत वक्त लग गया था। खास वजह ये थी कि उसका मकबरा एक दूसरे मकबरे के नीचे छुपा हुआ था। राजा 'रमेसेस छठे' के मकबरे को खोदते वक्त जो मिट्टी निकली थी, उसे तूतेनखामेन  के मकबरे के पर ही फेंक दिया गया था। 

Tutankhamun the king of Egypt death has mysterious history
- फोटो : facebook

दरअसल, तूतेनखामेन आज से 3000 साल से भी पहले राजा बना था। उस वक्त वो सिर्फ दस साल का बच्चा था और 17 साल की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। तूतेनखामेन  प्राचीन मिस्र के 18वें राजवंश के 11वें राजा थे। उसकी शोहरत इस बात को लेकर भी ज्यादा है क्योंकि तूतेनखामेन की कब्र लगभग सही सलामत अवस्था में मिली थी। साल 1922 में ब्रिटिश पुरातत्वविद होवार्ड कार्टर ने तूतेनखामेन  के मकबरे की खोज की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tutankhamun the king of Egypt death has mysterious history
- फोटो : facebook

तूतेनखामेन  की मौत को लेकर अलग-अलग किस्से हैं। कोई कहता है कि उसकी हत्या की गई, तो कोई कहता है कि शिकार के दौरान घायल होने के बाद मौत हुई थी। जब तूतेनखामेन  की कब्र को खोदने का काम चल रहा था, उस दौरान इस मिशन से जुड़े कई लोगों की मौत की खबर आई थी। इसे 'वैली ऑफ किंग्स' की खोज कहा गया था।

विज्ञापन
Tutankhamun the king of Egypt death has mysterious history
- फोटो : facebook
जब कई लोगों की संदिग्ध मौत के बाद इस मिशन में पैसे लगाने वाले ब्रिटिश रईस लॉर्ड कार्नारवॉन की भी मच्छर काटने से मौत हो गई, तो इसे फराओ तूतेनखामेन  के श्राप का नतीजा बताया गया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed