ट्रेन में साइड लोअर सीट के लिए मांगे 1050 रुपये! लड़के की डिमांड सुनकर बुजुर्ग के उड़े होश
ट्रेन में सफर कर रहे एक बुजुर्ग दंपत्ति ने एक युवक से अपनी सीट बदलने के लिए कहा। इसके बाज युवक ने उनसे एसी 3 की लोअर साइट सीट के लिए 1050 रुपये की मांग की। इसके बाद अब सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।
विस्तार
ट्रेन में सफर के दौरान कई लोग सीट बदलने के लिए एक दूसरे से मदद मांगते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को चौंका दिया है। एक यात्री ने एसी 3 कोच में अपनी साइड लोअर सीट की ऐसी कीमत लगाई कि पूरा मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, ट्रेन में एक यात्री ने बुजुर्ग दंपति को अपनी साइड लोअर सीट देने के बदले सीधे 1,050 रुपये की मांग लिए। इस घटना अब एक नई बहस छिड़ गई है। लोगों का सवाल है कि क्या अब सीट बदलना कमाई का जरिया बन गया है? कुछ लोगों का कहना है कि क्या शख्स में थोड़ी भी इंसानियत नहीं बची है?
क्या है पूरा मामला?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक महिला ने पूरी घटना शेयर किया है। महिला एसी 3 कोच में अपर बर्थ पर बैठकर पूरा मामला देख रही हैं। सफर के दौरान एक बुजुर्ग दंपत्ति ने साइड लोअर बर्थ पर बैठे एक युवक से अपनी सीट बदलने की गुजारिश की। लोग आमतौर पर बुजुर्गों को देखकर सीट छोड़ देते हैं, लेकिन यहां कहानी अलग थी। युवक ने सीधे शब्दों में कहा कि उसने यह सीट 2,100 रुपये में बुक की है। अगर सच में वह यह सीट चाहते हैं, तो उन्हें टिकट की आधी कीमत यानी 1,050 रुपये देने होंगे।
लड़के की बात सुनकर बुजुर्ग दंपत्ति हैरान
युवक की बात सुनकर बुजुर्ग दंपत्ति हैरान हो गए। उन्होंने चुपचाप वहां से हटना ही बेहतर समझा। युवक आराम से अपनी साइड लोअर सीट पर सोता रहा है। महिला ने इस पर तंज कसा है और लिखा है कि आज समझ आया कि एसी 3 में साइड लोअर सिर्फ एक सीट नहीं है, बल्कि एक लग्जरी चीज'है। वैसे इसे पाना ही मुश्किल होता है, और बिना किसी फायदे के इसे छोड़ना तो और भी मुश्किल है।
An Uncle Aunty asked a young guy for his Side Lower Berth in 3AC, but the deal he offered them was so unexpected that I watched the entire negotiation from my Upper Berth. I was travelling in 3AC. I had an Upper Berth, while a young guy across from me had a comfortable Side Lower. After a while, an Uncle Aunty came over and said "Son , you are young, give us your Lower Berth and you can sleep on the Upper Berth."..1/2
— Pooja (@poojaofficial5) October 4, 2026
मंदिर के हाथी की मौत होने पर लिपटकर रोए गांव वाले, अंतिम विदाई का वीडियो देखकर हो जाएंगे भावुक
भौंकने पर बाइक सवार ने राइफल से कुत्ते को मारी गोली, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो हुआ वायरल
लोगों की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया घटना के वायरल होने पर कुछ लोगों का कहना है कि पहले से प्लान की गई सीट हक जताना सही नहीं है, जबकि कई लोगों ने युवक से नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि बुजुर्गों के प्रति थोड़ी हमदर्दी और इंसानियत दिखाना जरूरी है। कुछ लोगों का कहना है कि क्या सीट के बदले पैसे मांगना गैरकानूनी नहीं है? रेलवे को ऐसे लोगों के खिलाफ जुर्माना लगाना चाहिए।