फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   This teddy bear is made from real human skin Now what is the story of this scary doll Know other Details

Viral News: इंसान की असली खाल से बनाया गया है ये टेडी बियर? अब इस डरावनी गुड़िया की क्या है कहानी

Tue, 15 Jul 2025 12:34 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 15 Jul 2025 12:34 PM IST
सार

Viral News: घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए और पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआती तौर पर यह मामला काफी अलग नजर आ रहा था, लेकिन जब विशेषज्ञों ने इसकी जांच की तो सच्चाई सामने आई।

विज्ञापन
This teddy bear is made from real human skin Now what is the story of this scary doll Know other Details
क्या इंसान की खाल से बनी है ये गुड़िया - फोटो : एक्स

विस्तार

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में एक अनोखा लेकिन डरावना नजारा देखने को मिला, जिसने स्थानीय लोगों और पुलिस को चौंका दिया। विक्टरविले इलाके में स्थित बियर वैली रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे एक अजीब टेडी बियर मिलने से सनसनी फैल गई। यह टेडी बियर कुछ ऐसा दिख रहा था, मानो वह किसी इंसानी चमड़ी से बना हो। इसकी बॉडी पर खिंची हुई त्वचा जैसी परत पिनों से जड़ी हुई थी, जो बेहद डरावनी लग रही थी। तो आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह घटना
घटना के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए और पुलिस को सूचना दी गई। शुरुआती तौर पर यह मामला काफी अलग नजर आ रहा था, लेकिन जब विशेषज्ञों ने इसकी जांच की तो सच्चाई सामने आई। फॉरेंसिक पैथोलॉजिस्ट की जांच में यह स्पष्ट हो गया कि टेडी बियर में इंसानी खाल या मानव की स्किन का कोई अंश नहीं है। वह केवल देखने में इंसानी त्वचा जैसा था, लेकिन असल में वह आर्टिफिशियल तरीके से तैयार किया गया था।
विज्ञापन


इंसानी खाल से बना है टेडी बियर?
आगे की जांच में पता चला कि यह टेडी बियर एक वेबसाइट से खरीदा गया था, जहां इसे इस तरह पेश किया गया था जैसे यह इंसानी खाल से बना हो। लेकिन यह दावा पूरी तरह से मार्केटिंग रणनीति का हिस्सा था। इस खुलासे ने मामले को एक नई दिशा दी। बाद में दक्षिण कैरोलिना के कलाकार रॉबर्ट कैली ने फेसबुक पर यह जानकारी साझा की कि यह टेडी बियर उन्होंने ही बनाया था। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसे एक ग्राहक को एक वेबसाइट के माध्यम से कैलिफोर्निया के विक्टरविले भेजा था। रॉबर्ट कैली एक आर्टिस्ट हैं, जो डार्क सीड क्रिएशन नाम से डरावने और अलग तरीके के आर्ट पीस बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेष रंगों के इस्तेमाल से बनाया गया टेडी बियर
हालांकि, इस बारे में बात करते हुए कैली ने बताया कि वह लेटेक्स और विशेष रंगों का उपयोग करके अपने आर्टवर्क को ऐसा रूप देते हैं, जिससे वह असली इंसानी त्वचा जैसा लगता हो। वह असली शरीर से लाइव कास्टिंग भी करते हैं ताकि उसका लुक और ज्यादा असली लगे। उन्होंने अब तक टेडी बियर, गिटार और सोफा जैसे आइटम्स पर भी इसी तरह की तकनीक से काम किया है।


कलाकार की है डरावनी कला
इस पूरी घटना ने जहां स्थानीय लोगों को असमंजस में डाल दिया, वहीं सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से वायरल हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि यह किसी खतरनाक घटना से जुड़ा मामला नहीं था, बल्कि एक कलाकार की डरावनी कला का हिस्सा था जिसे गलतफहमी की वजह से गंभीर समझ लिया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed