सोशल मीडिया पर आज कल लोग अपने जीवन से जुड़ी घटनाएं शेयर करते हैं। एक शख्स ने ऑनलाइन शेयरिंग साइट Reddit पर अपने जीवन से जुड़ी एक ऐसी बात बताई है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस शख्स ने अपनी नौकरी के अनुभव को शेयर किया है। उसने पांच साल तक नौकरी के दौरान कुछ नहीं किया, लेकिन उसकी सैलरी भी बढ़ती रही और प्रमोशन भी मिलता रहा। इस शख्स ने सोशल मीडिया साइट्स पर बताया है कि साल 2015 में उसने डाटा एंट्री के पद पर नौकरी की शुरुआत की थी। उसने बताया कि ईमेल से कुछ दस्तावेज भेजे जाते थे जिनकी सूचना को सिस्टम में फीड करना होता था। उसने आगे जो बातें बताई हैं वो और हैरान करने वाली हैं। शख्स ने बताया है कि वह रात भर काम नहीं करता था, लेकिन उसको इसका कोई नुकसान नहीं हुआ। उस शख्स ने बताया है कि वह अपनी नौकरी कैसे करता था।
अजब-गजब: इस शख्स को सिर्फ सोने के लिए मिली 5 साल तक सैलरी! वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
फीचर डेस्क, अमर उजाला ,नई दिल्ली
Published by: राजेश मिश्रा
Updated Sat, 25 Dec 2021 11:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन