सोशल मीडिया पर आज कल लोग अपने जीवन से जुड़ी घटनाएं शेयर करते हैं। एक शख्स ने ऑनलाइन शेयरिंग साइट Reddit पर अपने जीवन से जुड़ी एक ऐसी बात बताई है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस शख्स ने अपनी नौकरी के अनुभव को शेयर किया है। उसने पांच साल तक नौकरी के दौरान कुछ नहीं किया, लेकिन उसकी सैलरी भी बढ़ती रही और प्रमोशन भी मिलता रहा। इस शख्स ने सोशल मीडिया साइट्स पर बताया है कि साल 2015 में उसने डाटा एंट्री के पद पर नौकरी की शुरुआत की थी। उसने बताया कि ईमेल से कुछ दस्तावेज भेजे जाते थे जिनकी सूचना को सिस्टम में फीड करना होता था। उसने आगे जो बातें बताई हैं वो और हैरान करने वाली हैं। शख्स ने बताया है कि वह रात भर काम नहीं करता था, लेकिन उसको इसका कोई नुकसान नहीं हुआ। उस शख्स ने बताया है कि वह अपनी नौकरी कैसे करता था।
उसका कहना है कि वह एक कोड के जरिए अपना पूरा काम कुछ मिनटों में कर देता था। इस शख्स ने इस कोड को एक फ्रीलांसर से विकसित करवाया था, क्योंकि उसको कोडिंग नहीं आती थी। उसने अपने दो महीने की सैलरी कोडिंग डेवलप कराने पर खर्च किया था। उसे सिर्फ इतना करना था कि वह एक घंटे में कितने ऑर्डर प्रोसेस करना है।
कंपनी ने ट्रांसपोर्ट के पैसे बचाने के लिए शख्स को वर्क फ्राॅम होम करने की इजाजत दी थी। कोडिंग के बाद वह रात भर का काम सिर्फ 5 मिनट में कर लेता था। शख्स का कहना है कि वह कम्प्यूटर को चलाता था और छोड़ देता था।
इसके बाद वह फिल्में देखता था या सो जाता था। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उसके नौकरी के दौरान प्रमोशन भी मिला और उसकी सैलरी भी बढ़ी।
सब कुछ सेट करने की वजह से उसने अपनी नौकरी भी नहीं छोड़ी और छुट्टी नहीं लेने की वजह से उसकी सैलरी भी बढ़ाई गई। उसका कोई साथी उसके बराबर काम करता था, तो वह कोड में बदलाव कर अपना काम बढ़ा लेता था।