अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। इस खुलासे के बाद दुनियाभर के वैज्ञानिक हैरत में पड़ गए हैं। नासा ने कहा कि धरती पर एलियंस पहले ही आ गए होंगे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का कहना है कि हम दूसरी दुनिया को पूरी से तरह से नकार नहीं सकते हैं। नासा का कहना है कि हमारे पास इसको लेकर कोई सबूत नहीं है, लेकिन इस पर हम रिसर्च कर रहे हैं।
नासा अपने साइंस मिशन के द्वारा धरती के अलावा दूसरे ग्रहों पर जीवन के संकेतों को खोज रहा है। एक सरकारी संगठन की वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी से इसको लेकर सवाल पूछा गया था। इस सवाल का जवाब नासा ने 30 नवंबर को दिया था। जारी डॉक्यूमेंट के मुताबिक, यूएफओ की जांच के दौरान वैज्ञानिकों के सामने कई विज्ञान के सवाल आए।
2 of 5
धरती पर आ गए हैं एलियंस!
- फोटो : iStock
अमेरिकी रक्षा विभाग के मुख्यालय (पेंटागन) ने नासा के इस खुलासे से पहले एक रिपोर्ट जारी की थी जिसमें कहा गया था कि बीते कई सालों में सैन्य हवाई क्षेत्रों में रहस्यमयी उड़ने वाली वस्तुओं (UFO) को देखा गया है। इसके बारे में अमेरिकी सरकार के पास क्या जानकारी है।
3 of 5
धरती पर आ गए हैं एलियंस!
- फोटो : iStock
नेशनल इंटेलिजेंस के निदेशक के कार्यालय के एक रिपोर्ट के मुताबिक, यूएफओ की 144 घटनाओं की जांच की गई है। इन घटनाओं को सरकार ने स्वीकार किया है कि ये अज्ञात हवाई घटनाएं हुई हैं। लेकिन शोधकर्ताओं ने सिर्फ एक घटना के बारे में बता पाए हैं। इसको हवा में होने वाली अव्यवस्था कहा गया है जिसका संबंध रडार से है।
4 of 5
धरती पर आ गए हैं एलियंस!
- फोटो : iStock
जांच करने वाले वैज्ञानिकों ने जांच के दौरान ऐसा कोई सबूत नहीं मिला है जिससे इन घटनाओं को एलियन जीवन से जोड़कर देखा जाए। इस बात के भी सबूत नहीं मिले हैं जिसे चीन और रूस जैसे देशों की तकनीकी प्रगति से जोड़ा जाए। वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि जिन 144 घटनाओं की जांच की जा रही है उनके बारे में हमारे पास कोई स्पष्ट सबूत नहीं है। लेकिन हम मौजूद डाटा के आधार आगे की जांच करेंगे।
5 of 5
धरती पर आ गए हैं एलियंस!
- फोटो : iStock
अमेरिका ने कहा है कि उसको इस बात की जानकारी नहीं है कि यूएफओ किसी देश की तकनीकी है जिसको सबूत या डाटा इकट्ठा करने के लिए उसके सैन्य क्षेत्र में भेजा गया हो। इस बात के भी कोई सबूत नहीं हैं कि इनका एलियन से कोई संबंध है। हालांकि इसको लेकर जांच होती रहेगी।