{"_id":"68c3eafcadd8e9efd909ad0a","slug":"thieves-came-to-rob-the-car-by-knocking-on-its-window-at-midnight-the-woman-played-a-trick-video-goes-viral-2025-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: आधी रात को कार का शीशा खटखटाकर लूटने आए थे चोर, महिला ने कर दिया खेल और छीन लिया उसी का फोन","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: आधी रात को कार का शीशा खटखटाकर लूटने आए थे चोर, महिला ने कर दिया खेल और छीन लिया उसी का फोन
Fri, 12 Sep 2025 04:00 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 12 Sep 2025 04:00 PM IST
सार
Viral Video: दरअसल यह पूरा मामला उन चोरों से जुड़ा है जिन्हें खटखट गैंग कहा जाता है। ये गैंग गाड़ियों के पास आकर शीशा खटखटाते हैं और फिर झांसा देकर चोरी को अंजाम देते हैं। महिला के साथ भी ऐसा ही करने की कोशिश की गई, लेकिन इस बार कहानी अलग मोड़ ले लेती है।
विज्ञापन
कार का शीशा खटखटा लूटने आए थे चोर
- फोटो : इंस्टाग्राम @harshi_tadaa
विस्तार
यह घटना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगती, लेकिन यह असल जिंदगी में हुई है। आमतौर पर चोरी और लूट की घटनाओं में मासूम लोग ही चोरों का शिकार बन जाते हैं। आम आदमी का सामान छीन लिया जाता है और वह लाचार रह जाता है। लेकिन इस बार कहानी बिल्कुल उलटी है। यहां शिकारी खुद शिकार बन गया। इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक महिला अपने साथ हुई घटना के बारे में बता रही है। खास बात यह है कि इस बार महिला ने चोरों को उन्हीं के अंदाज में मात दे दी। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल यह पूरा मामला उन चोरों से जुड़ा है जिन्हें खटखट गैंग कहा जाता है। ये गैंग गाड़ियों के पास आकर शीशा खटखटाते हैं और फिर झांसा देकर चोरी को अंजाम देते हैं। महिला के साथ भी ऐसा ही करने की कोशिश की गई, लेकिन इस बार कहानी अलग मोड़ ले लेती है। वीडियो में महिला बताती है कि वह अपने पति और बच्चे के लिए डायपर लेने निकली थी। रास्ते में अचानक दो आदमी उनकी कार के सामने आकर रुक गए। उन्होंने कार का शीशा जोर-जोर से खटखटाना शुरू किया। महिला और उसका पति पहले तो समझे कि शायद कोई जरूरतमंद मदद मांग रहा है। इसी सोच के चलते उन्होंने कार का शीशा नीचे कर दिया।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
महिला का फोन छीनकर भागना चाहता था आदमी
इसके बाद पहला आदमी महिला के पति से बात करने लगा। उसने कहा कि उसका पर्स खो गया है और वह भूखा है। उसने खाने के लिए पैसे मांगे। तभी दूसरा आदमी धीरे-धीरे महिला की तरफ बढ़ा। उसका इरादा महिला का फोन छीनकर भाग जाने का था। लेकिन महिला भी कम चालाक नहीं निकली। उसने अपना फोन बचाने की जगह उस चोर की जेब से उसका फोन निकाल लिया। यानी चोर का प्लान फेल हो गया और वह खुद लुट गया।
पर @harshi_tadaa नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया था। देखते ही देखते यह क्लिप वायरल हो गई। अब तक इसे 56 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो को 1 लाख 96 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं और 6 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पर कमेंट किया है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
महिला ने इस वीडियो के कैप्शन में सिर्फ एक शब्द लिखा, "सावधान"। उनका मकसद लोगों को जागरूक करना था कि सड़क पर इस तरह की हरकतें कभी भी हो सकती हैं, इसलिए हमेशा चौकन्ना रहना चाहिए। वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी मजेदार रही। एक यूजर ने लिखा, "भारत की नारी, सब पर भारी।" दूसरे ने कहा, "पहली बार मैं यह बात गर्व से कह रहा हूं, हमारे भारत की नारी सब पर भारी।" तीसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "दीदी रॉक्ड, ससुर शॉक्ड।" वहीं एक और यूजर ने लिखा, "पूरा चोर समाज डरा हुआ है।"