फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पूरी दुनिया में सिर्फ चार रंग के ही होते हैं पासपोर्ट, हर एक का मतलब होता है अलग

Thu, 30 Apr 2020 01:36 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 30 Apr 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
There are Only Four Passport Colors in the World know the meaning behind this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

पासपोर्ट के बारे में तो अधिकतर लोग जानते ही होंगे, फिर भी आपको बता दें कि यह किसी भी देश की सरकार द्वारा जारी वह दस्तावेज होता है जो अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए किसी भी व्यक्ति की पहचान और उसकी राष्ट्रीयता को प्रमाणित करता है। इसके बिना कोई भी व्यक्ति किसी दूसरे देश में जाकर नहीं रह सकता है। ऐसा करना गैरकानूनी होता है और इसके लिए उसे कड़ी से कड़ी सजा हो सकती है। वैसे तो हर देश का अपना अलग पासपोर्ट होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पूरी दुनिया में सिर्फ चार रंग के ही पासपोर्ट होते हैं, जिनका इस्तेमाल होता है। ये रंग हैं लाल, हरा, नीला और काला और सबसे खास बात कि हर रंग का मतलब कुछ खास और अलग होता है। 

There are Only Four Passport Colors in the World know the meaning behind this
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

लाल रंग का पासपोर्ट 

अधिकतर यूरोपीय देशों में लाल रंग के पासपोर्ट का ही इस्तेमाल होता है। इनमें रूस, फ्रांस, पोलैंड, नीदरलैंड्स, रोमानिया और जर्मनी जैसे देश शामिल हैं। इसके अलावा चीन में भी लाल रंग का ही पासपोर्ट जारी किया जाता है। दरअसल, ऐसा माना जाता है कि जिन देशों में साम्यवादी इतिहास रहा है या जहां अभी भी साम्यवादी व्यवस्था है ऐसे ज्यादातर देशों में लाल रंग के ही पासपोर्ट का इस्तेमाल किया जाता है। 

There are Only Four Passport Colors in the World know the meaning behind this
पाकिस्तान का पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

हरे रंग का पासपोर्ट 

अधिकतर इस्लामी देशों में ही हरे रंग के पासपोर्ट का इस्तेमाल किया जाता है। इनमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और मोरक्को जैसे देश शामिल हैं। दरअसल, इस्लाम धर्म में हरे रंग को पवित्र माना जाता है, इसलिए इन देशों में इसी रंग के पासपोर्ट जारी किए जाते हैं। इसके अलावा कुछ अफ्रीकी देश भी ऐसे हैं, जहां सरकार द्वारा नागरिकों के लिए हरे रंग का पासपोर्ट जारी किया जाता है। इनमें बुर्किना फासो, नाइजीरिया, नाइजर और आइवरी कोस्ट जैसे देश शामिल हैं। दरअसल, इन देशों में हरे रंग को प्रक्रति और जीवन का प्रतीक माना जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
There are Only Four Passport Colors in the World know the meaning behind this
भारतीय पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

नीले रंग का पासपोर्ट
 
नीले रंग को शांति का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा इसे 'नई दुनिया' का प्रतीक भी माना जाता है। इसलिए भारत समेत उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में नीले रंग के पासपोर्ट का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा अफगानिस्तान और फिजी जैसे देशों के पासपोर्ट भी हल्के नीले रंग के हैं। शायद आपको पता न हो, लेकिन भारत में नागरिकों के पासपोर्ट का रंग नीला होता है जबकि राजनयिकों के पासपोर्ट का रंग लाल और सरकार के कुछ प्रतिनिधियों के पासपोर्ट का रंग सफेद होता है। 

विज्ञापन
There are Only Four Passport Colors in the World know the meaning behind this
कांगो पासपोर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media

काले रंग का पासपोर्ट
 
अधिकतर अफ्रीकी देशों जैसे- जांबिया, बोत्सवाना, बुरुंडी, अंगोला, गैबन, कांगो, मलावी का पासपोर्ट काले रंग का होता है। इसके अलावा न्यूजीलैंड के नागरिकों के पास भी काले रंग का पासपोर्ट होता है, क्योंकि यहां का राष्ट्रीय रंग ही काला है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed