फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The groom did a wrong thing at the wedding hit the bride face on the cake Video goes viral on Internet

Viral Video: शादी में दूल्हे ने की गलत हरकत, दुल्हन का मुंह केक पर दे मारा, आंसू बहाते लड़की का वीडियो वायरल

Wed, 14 May 2025 04:49 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 14 May 2025 04:49 PM IST
सार

Wedding Video Viral: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा गया कि शादी के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन खड़े हैं और सामने शादी का केक रखा है। दोनों मिलकर जैसे ही केक काटते हैं, दूल्हा अचानक दुल्हन का सिर पकड़कर जबरदस्ती केक में डाल देता है।

विज्ञापन
The groom did a wrong thing at the wedding hit the bride face on the cake Video goes viral on Internet
दुल्हन का मुंह केक पर दे मारा - फोटो : एक्स@Thebestfigen

विस्तार

शादी का दिन हर व्यक्ति की जिंदगी में एक यादगार और अहम मोड़ होता है। यह वो पल होता है जब दो लोग एक-दूसरे के साथ एक नई शुरुआत करते हैं और इस दिन को हमेशा के लिए खूबसूरत यादों में बसाना चाहते हैं। लेकिन कभी-कभी इसी खास मौके पर कुछ ऐसा घट जाता है, जो लोगों के दिलों में गलत असर छोड़ जाता है। ऐसा ही एक वाकया हाल ही में सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया वायरल हुआ यह वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा गया कि शादी के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन खड़े हैं और सामने शादी का केक रखा है। दोनों मिलकर जैसे ही केक काटते हैं, दूल्हा अचानक दुल्हन का सिर पकड़कर जबरदस्ती केक में डाल देता है। यह घटना इतनी गंभीर होती है कि दुल्हन पूरी तरह चौंक जाती है। जहां एक ओर लोग ऐसी रस्मों में हंसी-मजाक की उम्मीद करते हैं। वहीं, इस घटना में दुल्हन के चेहरे पर शर्मिंदगी और आंसू साफ नजर आते हैं, जो बताता है कि यह मजाक उसके लिए कतई अच्छा नहीं था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने वीडियो को लेकर दी तीखी प्रतिक्रिया
इस वीडियो को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं तीखी और भावुक रहीं। सोशल मीडिया पर हजारों यूजर्स ने दूल्हे की इस हरकत की निंदा की है। कई लोगों ने इसे मजाक के नाम पर मानसिक उत्पीड़न करार दिया। कुछ यूज़र्स ने कहा, "अगर शादी की पहली ही घड़ी में सम्मान की यह हालत है तो फिर आगे रिश्ते की नींव कैसी होगी?" वहीं कुछ लोग इसे एक हल्का-फुल्का मजाक कहकर टालने की कोशिश भी करते नजर आए। मगर उन्हें भी विरोध झेलना पड़ा।

रिश्ते में प्रैंक की नहीं है कोई जगह
जैसे ही इस वीडियो ने तूल पकड़ा, कई प्लेटफॉर्म्स पर इसे रिपोर्ट भी किया गया। लोग अब यह सवाल उठाने लगे हैं कि क्या शादी जैसे पवित्र और भावनात्मक रिश्ते में इस तरह के प्रैंक की कोई जगह होनी चाहिए? क्या यह महज हंसी-मजाक है या फिर एक गंभीर साइन है, जो भविष्य में रिश्ते की गंभीरता पर सवाल खड़े करता है? बता दें कि यह क्लिप @Thebestfigen नामक एक्स हैंडल से साझा की गई थी और इसकी लंबाई महज 19 सेकंड है। बावजूद इसके इसे अब तक 29.5 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है और करीब 50 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed