फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The groom could not give flowers to the bride while sitting during the garland ceremony Video goes viral

Viral Video: जयमाला पर दुल्हन को बैठकर फूल नहीं दे पाया दूल्हा, दोस्तों ने भी सिखाया पर लड़के का हुआ छीछालेदर

Mon, 09 Jun 2025 10:50 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 09 Jun 2025 10:50 AM IST
सार

Viral Video: इस वायरल वीडियो में जयमाल की रस्म पूरी हो चुकी है। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर एक साथ खड़े हैं और उनके साथ दूल्हे के कुछ दोस्त भी मौजूद हैं। दूल्हा अपने हाथ में एक गुलाब का फूल पकड़े खड़ा है और वह अपनी दुल्हन को वह गुलाब देना चाहता है।

विज्ञापन
The groom could not give flowers to the bride while sitting during the garland ceremony Video goes viral
जयमाला पर दूल्हे का हुआ छीछालेदर - फोटो : इंस्टाग्राम @vicky_kumar_8908

विस्तार

शादी का सीजन आते ही सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन से जुड़े वीडियो की बाढ़ आ जाती है। कभी दुल्हन की ग्रैंड एंट्री का वीडियो वायरल होता है तो कभी दूल्हे का नाचते हुए बारात में धमाकेदार आगमन। इन दिनों तो दूल्हा-दुल्हन की एंट्री और शादी की रस्में भी फिल्मी स्टाइल में की जाती है ताकि हर पल खास दिखे और इंटरनेट पर वायरल हो सके। इन सबके बीच शादी के स्टेज पर होने वाले मजेदार और हल्के-फुल्के पलों के वीडियो भी लोगों को खूब हंसाते हैं। ऐसा ही एक ताजा वीडियो इन दिनों खूब सुर्खियों में है, जिसमें दूल्हे की मासूम हरकत ने लोगों को हंसी से लोटपोट कर दिया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वायरल वीडियो में जयमाल की रस्म पूरी हो चुकी है। दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर एक साथ खड़े हैं और उनके साथ दूल्हे के कुछ दोस्त भी मौजूद हैं। दूल्हा अपने हाथ में एक गुलाब का फूल पकड़े खड़ा है और वह अपनी दुल्हन को वह गुलाब देना चाहता है। लेकिन समस्या यह है कि वह काफी नर्वस है और यह तय नहीं कर पा रहा कि उसे गुलाब किस अंदाज में देना चाहिए। दूल्हे की झिझक देखकर उसके दोस्त उसकी मदद करने लगते हैं। एक दोस्त तो खुद ही घुटनों पर बैठकर डेमो देता है कि कैसे फिल्मी स्टाइल में घुटने पर बैठकर लड़की को गुलाब दिया जाता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Vicky Kumar (@vicky_kumar_8908)

विज्ञापन
विज्ञापन



दूल्हा खूब करता है पोज ट्राई
यह सब देखकर दूल्हा भी वही करने की कोशिश करता है। वह बार-बार पोज ट्राई करता है, लेकिन हर बार कुछ न कुछ गड़बड़ हो जाती है। कभी वह संतुलन नहीं बना पाता तो कभी उसके चेहरे पर घबराहट साफ नजर आती है। आखिरकार, वह हार मान लेता है और बिना किसी पोज़ या स्टाइल के सीधे दुल्हन के हाथ में गुलाब पकड़ा देता है। यह सीन देखकर वहां मौजूद मेहमान अपनी हंसी रोक नहीं पाते और ठहाके लगाते हैं। वहीं, दुल्हन का चेहरा उतर जाता है और उसका मूड खराब हो जाता है। इसके बाद दोनों चुपचाप स्टेज पर जाकर बैठ जाते हैं।

लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस मजेदार वीडियो को इंस्टाग्राम पर @vicky_kumar_8908 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इसे 1 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और करीब 98 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इस पर लोगों के मजेदार कमेंट्स भी देखने को मिल रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "लड़का बहुत मासूम है।" दूसरे ने लिखा, "बेचारे को देखकर लग रहा है कि ये सात जन्मों से सिंगल है।" तीसरे ने मजाक उड़ाते हुए लिखा, "क्या दूल्हा बनेगा रे तू।" वहीं एक और यूजर ने लिखा, "लड़की का तो मूड ही ऑफ कर दिया बेचारे ने।" बता दें कि इस वीडियो ने साबित कर दिया कि शादी के स्टेज पर सिर्फ रोमांस नहीं, बल्कि कॉमेडी भी खूब होती है। दूल्हे की ये भोली-भाली हरकत अब लोगों के लिए एंटरटेनमेंट का नया कारण बन गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed