फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The girl family was showing drama during the garland ceremony then the groom jumped Video goes viral

Viral Video: जयमाला के वक्त लड़की वाले दिखा रहे थे ड्रामा, तभी दूल्हे ने सुपरमैन स्टाइल में उछल कर डाल दी माला

Mon, 02 Jun 2025 11:20 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 02 Jun 2025 11:20 AM IST
सार

Viral Video: दूल्हा भी कोई आम खिलाड़ी नहीं था। उसने भी सोच लिया कि अब चाहे कुछ भी हो जाए वरमाला तो पहनाकर ही दम लेगा। नतीजा यही हुआ कि एक कुर्सी को अपनी लॉन्चिंग मशीन बना लिया। कुर्सी पर चढ़ा और जैसे किसी एक्शन फिल्म के हीरो की तरह सीधे छलांग मार दी।

विज्ञापन
The girl family was showing drama during the garland ceremony then the groom jumped Video goes viral
जयमाला के वक्त दुल्हन कर रही थी ड्रामा - फोटो : इंस्टाग्राम im_skfun

विस्तार

भारतीय शादियों की बात ही कुछ और होती है, चमचमाती लाइट्स, हंसी-ठिठोली, ढोल की थाप पर थिरकते मेहमान और हर तरफ मस्ती का माहौल। मगर जैसे ही जयमाला की रस्म आती है। माहौल अचानक कॉमेडी शो में बदल जाता है। कुछ ऐसा ही मजेदार वाकया हाल ही में एक शादी में देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे दुल्हन पक्ष वालों ने माहौल को अचानक फिटनेस चैलेंज बना दिया। जैसे ही दुल्हन ने आराम से दूल्हे को वरमाला पहनाई। वैसे ही बारी आई दूल्हे की। मगर तभी दुल्हन के रिश्तेदारों ने चाल चलते हुए उसे कंधों पर बैठा लिया, जिससे दूल्हे को माला पहनाने में मुश्किल हो।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दूल्हा भी कोई आम खिलाड़ी नहीं था। उसने भी सोच लिया कि अब चाहे कुछ भी हो जाए वरमाला तो पहनाकर ही दम लेगा। नतीजा यही हुआ कि एक कुर्सी को अपनी लॉन्चिंग मशीन बना लिया। कुर्सी पर चढ़ा और जैसे किसी एक्शन फिल्म के हीरो की तरह सीधे छलांग मार दी। रिश्तेदार भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने दुल्हन को और ऊपर उछाल दिया, मानो कह रहे हों, “अब देखो क्या करोगे।” लेकिन दूल्हे ने भी ठान लिया था। उसने अपनी पूरी ताकत से स्टेज पर से ऐसा छलांग मारा कि एक ही झटके में दुल्हन, उसके साथ दो रिश्तेदार और उनकी सारी योजना नीचे आ गिरे। माला तो गले में डाल दी गई, लेकिन पूरा स्टेज जैसे युद्धभूमि बन गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Funny l memes l comedy 🤡 (@im_skfun)




लोगों ने वीडियो पर दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
वीडियो यहीं खत्म हो जाता है, लेकिन इससे पहले दूल्हा फिल्मी हीरो की तरह स्टेज पर खड़ा दिखता है, जैसे उसने कोई बड़ा मुकाबला जीत लिया हो। यह वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @im_skfun से शेयर किया गया है और अब तक इसे 13 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो पर कमेंट्स की बौछार हो चुकी है। कोई मजे ले रहा है तो कोई दूल्हे को 'शराबी' बता रहा है। हालांकि, यह नहीं पता कि वाकई किसी ने पी रखी थी या नहीं, लेकिन लोगों की प्रतिक्रिया कमाल की है। एक यूजर ने लिखा, “हमला इतना अचानक था कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।” वहीं एक और यूजर ने लिखा, “दूल्हे का ईगो हर्ट हो गया था। भाई ने रेसलिंग स्टाइल में सबको गिरा दिया।” और किसी ने मजाक में कहा, “भाई को इतनी जल्दी थी कि दुल्हन को हवा में ही लपक लिया।”

कुछ यूजर्स ने की आलोचना
हालांकि कुछ लोगों ने इस हरकत को नापसंद किया। एक यूजर ने लिखा, “लोग शादी जैसे पवित्र अवसर को मजाक बना रहे हैं।” वाकई, वायरल रील बनाने के चक्कर में कुछ लोग अपनी हरकतों की हदें पार कर देते हैं। कुल मिलाकर ये वीडियो उन शादियों की याद दिलाता है जहां मस्ती और ड्रामा दोनों पीक पर होते हैं। और इस दूल्हे ने तो जैसे जयमाला को स्टंट सीन बना डाला, जिसमें एक्शन, रोमांस और कॉमेडी सबकुछ भरपूर था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed