{"_id":"6909b2a9144a02e67c0aed87","slug":"the-driver-was-watching-a-reel-on-his-mobile-while-driving-the-cab-then-something-happened-post-goes-viral-2025-11-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Post: कैब चलाते हुए ड्राइवर कर रहा था ऐसी हरकत, फिर हुआ कुछ ऐसा कि लड़के से नहीं हुआ बर्दाश्त","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Post: कैब चलाते हुए ड्राइवर कर रहा था ऐसी हरकत, फिर हुआ कुछ ऐसा कि लड़के से नहीं हुआ बर्दाश्त
Tue, 04 Nov 2025 04:07 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 04 Nov 2025 04:07 PM IST
सार
Viral Post: अब शहर में उबर और ओला ड्राइवरों के बीच एक अजीब ट्रेंड चल पड़ा है। गाड़ी चलाते हुए मोबाइल पर रील्स और यूट्यूब वीडियो देखना, शख्स ने बताया कि कई बार उसके साथ ऐसा हुआ कि ड्राइवर या तो इंस्टाग्राम स्क्रॉल कर रहा था
विज्ञापन
गाड़ी चलाते हुए रील देख रहा था ड्राइवर
- फोटो : रेडिट
Please wait...
विस्तार
आजकल अगर आप ऑफिस जाने के लिए या फैमिली के साथ बाहर निकलने के लिए कैब या बाइक बुक करते हैं तो ये सफर अब सुकून से ज्यादा टेंशन वाला लगने लगा है। पहले जहां ये चीजें हमें ट्रैफिक और भीड़-भाड़ से राहत देती थीं, वहीं अब ड्राइवरों की लापरवाह हरकतें लोगों को डरा रही हैं। हाल ही में रेडिट पर एक यूजर ने अपना ऐसा ही डरावना एक्सपीरियंस शेयर किया, जिसने सबका ध्यान खींच लिया। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट
इस यूजर का नाम है @HisenBerg7 और उसने अपनी पोस्ट का टाइटल रखा, ‘बेंगलुरु में नया खतरा’। उसने लिखा कि अब शहर में उबर और ओला ड्राइवरों के बीच एक अजीब ट्रेंड चल पड़ा है। गाड़ी चलाते हुए मोबाइल पर रील्स और यूट्यूब वीडियो देखना, उसने बताया कि कई बार उसके साथ ऐसा हुआ कि ड्राइवर या तो इंस्टाग्राम स्क्रॉल कर रहा था या यूट्यूब पर कोई वीडियो चलाकर देख रहा था। जब उसने टोका तो जवाब मिला, “भाई, मैं तो बस मैप देख रहा था।” लेकिन सच्चाई साफ थी। वो सफर सुरक्षित नहीं था।
विज्ञापन
रील देखते हुए ड्राइवर चला रहा था गाड़ी
रेडिट पर ये पोस्ट वायरल होते ही लोगों ने जमकर अपनी राय दी। कई लोगों ने कहा कि अब सिर्फ जुर्माना लगाने से कुछ नहीं होगा, सिस्टम को सख्त बनाना होगा। किसी ने लिखा, “लाइसेंस पर पॉइंट सिस्टम लाओ ताकि लापरवाह ड्राइवरों पर कंट्रोल हो सके।” एक यूजर ने मजाकिया लेकिन डराने वाला वाकया शेयर किया, “मैं एक बार ऑटो में बैठा था, ड्राइवर स्पीड में जा रहा था और उसी वक्त फोन पर अपनी पत्नी से झगड़ रहा था। बस इसलिए कि उसने नॉन-वेज कीमा नहीं बनाया था।”
विज्ञापन
पोस्ट पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
एक और यूजर ने लिखा कि उसका ड्राइवर तो बाइक चलाते हुए यूट्यूब पर गाना देख रहा था। सड़क पर चलते-चलते कभी अचानक ब्रेक मार देता। कभी दूसरे वाहनों पर चिल्लाने लगता। मतलब जान जाने जैसी स्थिति बना दी थी। किसी और ने कहा, “आजकल लगभग हर ड्राइवर फोन पर ही बात करता रहता है, जैसे उन्हें रोड की कोई चिंता ही नहीं है।” ऐसे मामले नए नहीं हैं। कुछ महीने पहले भी एक यूजर ने बताया था कि उसका ऑटो ड्राइवर सफर के बीच इंस्टाग्राम स्क्रॉल करने लगा था। हद तो तब हुई जब उसने एक एक्ट्रेस की प्रोफाइल खोलने के लिए गाड़ी धीमी कर दी। कुल मिलाकर अब लोगों को समझ आ रहा है कि सड़क पर असली खतरा सिर्फ ट्रैफिक या खराब रोड नहीं, बल्कि वो मोबाइल है जो ड्राइवरों के हाथ में रहता है।