फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The bride held the grooms hand with one hand and took out a gun with other hand and fired video goes viral

Viral Video: दुल्हन ने एक हाथ से पकड़ा दूल्हे का हाथ और दूसरे हाथ से तमंचा निकाला और ठांय, लड़का सदमे में आया

Tue, 24 Jun 2025 11:25 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 24 Jun 2025 11:25 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में साफ दिखता है कि स्टेज को खूबसूरती से सजाया गया है। हर तरफ रोशनी और फूलों की सजावट है। दूल्हा मंच पर पहले से मौजूद है, उसका चेहरा कुछ तनाव में दिखता है और आंखें दरवाजे की तरफ टिकी होती हैं।

विज्ञापन
The bride held the grooms hand with one hand and took out a gun with other hand and fired video goes viral
दुल्हन ने तमंचे के साथ की एंट्री - फोटो : एक्स@AnathNagrik

विस्तार

शादी को हमेशा एक पवित्र और इमोशनल बंधन माना गया है, जहां दो लोग साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं। लेकिन उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से सामने आई एक शादी ने इस पूरे माहौल को अचानक ड्रामेटिक बना दिया। यहां दुल्हन ने जैसे ही स्टेज पर एंट्री ली, सबको हैरान कर देने वाला नजारा सामने आया। शादी के मंच पर पहुंचते ही उसने एक तमंचा निकाला और हवा में फायर कर दिया। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ दिखता है कि स्टेज को खूबसूरती से सजाया गया है। हर तरफ रोशनी और फूलों की सजावट है। दूल्हा मंच पर पहले से मौजूद है, उसका चेहरा कुछ तनाव में दिखता है और आंखें दरवाजे की तरफ टिकी होती हैं। तभी शादी का म्यूजिक बजता है और दुल्हन रॉयल अंदाज में एंट्री लेती है। लाल रंग के लहंगे में सजी दुल्हन गहनों से लदी होती है और मुस्कुराते हुए स्टेज की ओर बढ़ती है। लोग उसकी एंट्री को देखकर खुश होते हैं, लेकिन कुछ ही सेकंड में माहौल पूरी तरह बदल जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


तमंचे के साथ दुल्हन करती है एंट्री
जैसे ही वह स्टेज की सीढ़ियां चढ़ती है, वह दूल्हे का हाथ थामती है और दूसरी तरफ से एक तमंचा निकालकर हवा में गोली चला देती है। फायरिंग की आवाज सुनते ही वहां मौजूद मेहमान चौंक जाते हैं। कोई डर के मारे पीछे हटता है, तो कोई इस सीन को कैमरे में कैद करने में लग जाता है।

वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस क्लिप के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। इंस्टाग्राम, एक्स और फेसबुक पर इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है। कई लोगों ने दुल्हन के इस व्यवहार को गैर-जिम्मेदाराना और खतरनाक बताया है। एक यूजर ने लिखा, "जिसे बंदूक चलाने की समझ न हो, उसे हथियार रखने का हक नहीं मिलना चाहिए।" वहीं दूसरे ने सवाल उठाया, "हथियार दुल्हन तक पहुंचा कैसे? इसके लिए जिम्मेदार व्यक्ति पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।" एक तीसरे यूजर ने कमेंट किया, "इस हरकत ने शादी को मजाक बना दिया है।"


कई लोगों को नहीं पसंद आया दुल्हन का व्यवहार
दूल्हे का रिएक्शन भी वीडियो में चर्चा का विषय बना हुआ है। वह पूरी घटना से घबराया और हैरान नजर आता है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो इस शादी की तुलना किसी फिल्म की शूटिंग से कर दी और इसे रियल लाइफ बायोपिक सीन बताया। हालांकि वीडियो ने कई लोगों का मनोरंजन किया। मगर इसने एक बड़ा सवाल भी उठाया कि क्या शादी जैसे संस्कार में इस तरह की स्टंटबाजी को जगह मिलनी चाहिए?






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed