{"_id":"6822dfd027b99a18460ae7a6","slug":"the-boy-was-watching-a-reel-on-high-volume-in-the-train-at-12-in-the-night-the-passenger-got-angry-post-viral-2025-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral post: रात के 12 बजे ट्रेन में तेज आवाज में रील देख रहा था लड़का, भड़का पैसेंजर फिर दे दिया भरपूर डोज","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral post: रात के 12 बजे ट्रेन में तेज आवाज में रील देख रहा था लड़का, भड़का पैसेंजर फिर दे दिया भरपूर डोज
Tue, 13 May 2025 11:30 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 13 May 2025 11:30 AM IST
सार
Train Viral Post: अब हाल ही में रेडिट पर ऐसा ही एक किस्सा वायरल हुआ है, जहां एक शख्स ने ट्रेन में हो रही ऐसी हरकत पर आवाज उठाई और सबका ध्यान खींच लिया। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी उसकी खूब सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
ट्रेन में युवक की हुई बहस
- फोटो : संवाद
विस्तार
भारत में पब्लिक जगहों पर लोगों के व्यवहार यानी सिविक सेंस की कमी पर अक्सर बात होती रहती है। कई बार लोग दूसरों की परवाह किए बिना तेज आवाज में बात करते हैं या फोन पर वीडियो देखते हैं, जिससे आसपास के लोग परेशान हो जाते हैं। यह हाल बसों, मेट्रो और रेलवे ट्रेनों का भी है, उनकी इस हरकत से आसपास के लोग काफी परेशान हो जाते हैं। अब हाल ही में रेडिट पर ऐसा ही एक किस्सा वायरल हुआ है, जहां एक शख्स ने ट्रेन में हो रही ऐसी हरकत पर आवाज उठाई और सबका ध्यान खींच लिया। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भी उसकी खूब सराहना कर रहे हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह पोस्ट
हाल ही में, इस रेडिट यूजर ने बताया कि वह एक 18 घंटे की ट्रेन यात्रा पर था। सफर सुबह 11 बजे शुरू हुआ और वह रात 9 बजे थककर सो गया। लेकिन रात करीब 11:30 बजे उसकी नींद एक 20 साल के लड़के की तेज आवाज में चल रही वीडियो से खुल गई। शख्स ने बताया, “मैंने सोचा कि शायद वो खुद समझ जाएगा और आवाज कम कर देगा, इसलिए मैं कुछ नहीं बोला। मैं आमतौर पर बहस से बचता हूं। लेकिन जब बहुत देर तक शोर मचा रहा तो मुझसे सहन नहीं हुआ।”
विज्ञापन
लड़के ने उठाई आवाज
इसके बाद उसने उस लड़के का पर्दा हटाया और जोर से कहा, “भाई, फोन बंद कर लो, लोग सो रहे हैं।” अच्छी बात ये रही कि लड़के ने बहस नहीं की और चुपचाप फोन बंद कर दिया। और तो और बाकी डिब्बे में जो लोग तेज आवाज में कुछ देख-सुन रहे थे, उन्होंने भी अपने फोन बंद कर दिए। यूजर ने पोस्ट में लिखा, “ये छोटी सी जीत थी, लेकिन दिल को सुकून देने वाली। मुझे फिर नींद नहीं आई, इसलिए ये पोस्ट लिख दी।”
विज्ञापन
लोगों ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस पोस्ट को अब तक 1000 से ज्यादा लाइक्स और करीब 50 कमेंट्स मिल चुके हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस घटना की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने मजे में लिखा, “तुम तो सो गए, लेकिन जिस पर तुमने चिल्लाया, वो जिंदगी भर ये बात नहीं भूलेगा।” दूसरे ने लिखा, “ये सच में जीत जैसा अहसास है।” किसी ने कहा, “कभी-कभी बोलना जरूरी होता है,” तो कोई बोला, “अच्छा हुआ, सबका फोन बंद हो गया।” लोगों का कहना है कि अगर सही समय पर हिम्मत से कुछ कहा जाए, तो बड़ा असर हो सकता है। कभी-कभी चुप रहना नहीं, बोलना जरूरी होता है।