फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The boy put his hand in the hive and took out the bees Video goes Viral On internet see netizens reaction

Viral Video: लड़के ने छत्ते में हाथ डालकर बाहर निकालीं मधुमक्खियां, लोग बोले- भाई मौत से खेल रहा है

Thu, 24 Apr 2025 12:50 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 24 Apr 2025 12:50 PM IST
सार

Bees Video Viral: आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख आप भी उस शख्स की खूब तारीफें करेंगे और हैरान भी होंगे कि आखिर उसने ऐसा कैसे किया। दरअसल, वीडियो में शख्स मधुमक्खी के छत्ते में अपने हाथ डाल रहा है और उसमें से शहद निकाल रहा है।

विज्ञापन
The boy put his hand in the hive and took out the bees Video goes Viral On internet see netizens reaction
मधुमक्खी के छत्ते पर युवक ने रखा हाथ - फोटो : इंस्टाग्राम @ patel_raju_beekeepar

विस्तार

हमें जहां भी मधुमक्खी का छत्ता दिखता है तो उसे हाथ लगाना तो दूर पास में भी खड़े नहीं होते हैं। क्योंकि मधुमक्खी जब डंक मारती है तो कई दिनों तक शरीर का वो हिस्सा सूजा हुआ रहता है और ऐसा लगता है कि किसी ने ढेर सारी सुइयां एक साथ लगा दी है। यही नहीं, अगर मधुमक्खी मुंह पर डंक मार दे तो फिर शक्ल का जो नक्शा बदलता है, वो देखने लायक होता है। हालांकि, आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख आप भी उस शख्स की खूब तारीफें करेंगे और हैरान भी होंगे कि आखिर उसने ऐसा कैसे किया। दरअसल, वीडियो में शख्स मधुमक्खी के छत्ते में अपने हाथ डाल रहा है और उसमें से शहद निकाल रहा है। लोग इस वीडियो पर काफी मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आइए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हाल ही में, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स बिना किसी भी सुरक्षा के मधुमक्खी के छत्ते में हाथ डाल रहा है। खैर आपको तब होगी जब हम आपको यह बताएंगे कि छत्ते में हाथ डालने के बाद वह खुद मधुमक्खियों को अपने हाथों से निकाल रहा है और उन्हें एक के बाद एक हवा में छोड़ने लग जाता है। शख्स इन चीज को इतने आराम से करता है, जैसे कि उसे इसकी रोज की प्रैक्टिस हो और इससे उसे कोई नुकसान भी नहीं होता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Raju Patel (@patel_raju_beekeepar)

विज्ञापन
विज्ञापन



मधुमक्खियों के छत्ते में से शख्स ने डाला हाथ
बता दें कि वीडियो की शुरुआत ऐसे होती है कि एक लड़का खिड़की के पास बैठा होता है, जहां मधुमक्खी का छत्ता लटक रहा होता है। इसके बाद वह आराम से मधुमक्खियों को हाथ में भरता है और छत्ते में से निकालने लगता है। इस दौरान मधुमक्खियों चारों ओर उसके आसपास मंडरा रही होती है, लेकिन उस शख्स को बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है। बता दें कि वीडियो में हल्का सा धुआं भी नजर आता है, जो शायद मधुमक्खियों को शांत करने के लिए है। वीडियो देखकर लोगों को ऐसा लग रहा है कि यह लड़का कोई मधुमक्खी पालक है।

लोगों ने दी मजेदार प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर लोग मजेदार प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "भाई, तुम तो ऐसे हो कि मौत को टक से छूकर वापस आ जाते हो।" दूसरे यूजर ने लिखा, "लगता नहीं है कि भाई खतरे में है। ऐसा लग रहा है कि भाई खुद ही एक खतरा है।" एक और यूजर ने लिखा, "भाई मौत से खेलने का इतना ही शौक है क्या।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed