फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   The boy brought his girlfriend home as a maid then when the truth came out Video goes viral on Internet

Viral Video: गर्लफ्रेंड को कामवाली बनाकर घर ले आया लड़का, फिर जब खुली पोल तो हुआ ऐसा तमाशा, देखें वीडियो

Fri, 18 Apr 2025 04:00 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 18 Apr 2025 04:00 PM IST
सार

Funny Video Viral: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की शुरुआत होती है एक लड़के से, जो अपनी गर्लफ्रेंड को घर लेकर आता है। लेकिन असली कहानी तब शुरू होती है, जब वह लड़की को घरवालों के सामने कामवाली बाई बताता है। उसकी कोशिश रहती है कि किसी को शक न हो कि वह दरअसल उसकी गर्लफ्रेंड है।

विज्ञापन
The boy brought his girlfriend home as a maid then when the truth came out Video goes viral on Internet
लड़के ने परिवार वालों के साथ की एक्टिंग - फोटो : इंस्टाग्राम @unonx.edit

विस्तार

आपने देखा होगा कि आजकल सोशल मीडिया पर स्क्रिप्टेड लेकिन जबरदस्त मजेदार वीडियो की भरमार है। इन्हें सिर्फ हंसी-मजाक और मनोरंजन के लिए बनाया जाता है, इनका असल जिंदगी से कोई संबंध नहीं होता। ऐसा ही एक तगड़ा फनी वीडियो इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। वीडियो देखने वालों की हंसी नहीं रुक रही और लोग इसे अब तक का सबसे मजेदार स्क्रिप्टेड वीडियो बता रहे हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की शुरुआत होती है एक लड़के से, जो अपनी गर्लफ्रेंड को घर लेकर आता है। लेकिन असली कहानी तब शुरू होती है, जब वह लड़की को घरवालों के सामने कामवाली बाई बताता है। उसकी कोशिश रहती है कि किसी को शक न हो कि वह दरअसल उसकी गर्लफ्रेंड है। अपनी बात को सच साबित करने के लिए वह लड़की से कहता है कि वह बर्तन धोकर दिखाए। हालांकि, हैरानी तब और होती है जब लड़की भी इस नाटक में पूरा साथ देती है और बर्तन धोने लगती है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by 🆅🅺🆄 (@unonx.edit)




लड़के ने परिवार वालों के साथ की एक्टिंग
लड़के की इस एक्टिंग से घरवाले भी कुछ देर के लिए उसकी बातों पर यकीन कर लेते हैं। माहौल पूरी तरह कंट्रोल में लगता है। लेकिन तभी लड़का अपनी ही स्क्रिप्ट से भटक जाता है और कुछ ऐसा कर बैठता है जिससे सब कुछ खुल जाता है। लड़का उस लड़की को गाल पर किस कर देता है, और यह हरकत उसकी मां की नजरों से छुप नहीं पाती। मां तुरंत पूछती है कि ये कौन है? लड़का घबराते हुए जवाब देता है, “ये कामवाली बाई है।” लेकिन मां को उसकी बात पर यकीन नहीं होता और वह साफ कहती हैं, “ये तो कामवाली नहीं लग रही।” इसके बाद घरवालों का शक और सवाल लड़के पर भारी पड़ने लगते हैं।

लोगों ने जमकर दी प्रतिक्रिया
यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट @unonx.edit पर शेयर किया गया है और इसे अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। लोग इस पर मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। कुछ ने इसे गर्लफ्रेंड को घर लाने का स्मार्ट आइडिया बताया, तो कुछ ने मजाक में कहा, “मम्मी को बेवकूफ समझा था, लेकिन वो तो क्राइम ब्रांच की अधिकारी निकलीं।” वीडियो में लड़के की मां और बहन का गुस्सा साफ नजर आता है, जो पूरी कहानी को और दिलचस्प बना देता है। हालांकि यह वीडियो पूरी तरह स्क्रिप्टेड है, मगर इसकी कॉमेडी टाइमिंग और एक्टिंग ने लोगों को खूब एंटरटेन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed