{"_id":"64a29aa77d18c938d10964e4","slug":"supermoon-2023-first-supermoon-of-2023-to-appear-today-when-and-how-to-watch-the-unique-celestial-event-2023-07-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Supermoon 2023: आसमान में आज दिखेगा अद्भुत नजारा, जानिए अंतरिक्ष में ऐसा क्या होने जा रहा है","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Supermoon 2023: आसमान में आज दिखेगा अद्भुत नजारा, जानिए अंतरिक्ष में ऐसा क्या होने जा रहा है
Mon, 03 Jul 2023 04:01 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 03 Jul 2023 04:01 PM IST
सार
सुपरमून दूसरे फुल मून की तुलना में अधिक चमकदार होगा। आसमान साफ रहता है, तो आप बिना किसी वैज्ञानिक उपकरण के यह खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।
विज्ञापन
Supermoon 2023
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Supermoon 2023: अंतरिक्ष में अक्सर कई अद्भुत घटनाएं होती हैं। यह घटनाएं बेहद खूबसूरत होती हैं और लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करती हैं। इसी कड़ी में एक बेहद अनोखी घटना होनी जा रही है। यह जानकर आपको हैरानी होगी कि साल 2023 (Year 2023) में धरती पर लोगों को चार बार सुपरमून दिखाई देगा। सबसे खास बात यह है कि साल का पहला सुपरमून आज यानी 3 जुलाई 2023 को नजर आएगा।
विज्ञापन
सुपरमून दूसरे फुल मून की तुलना में अधिक चमकदार होगा। आसमान साफ रहता है, तो आप बिना किसी वैज्ञानिक उपकरण के यह खूबसूरत नजारा देख सकते हैं। भारत में पूर्ण चंद्रमा यानी फूल मून को पूर्णिमा भी कहा जाता है। भारत में आज हिंदू, बौद्ध और जैन धर्म के लोग गुरु पूर्णिमा मनाए रहे हैं। पूर्ण चंद्रमा धरती से लगभग 3,61,934 किमी दूर दिखाई देगा। आइए जानते हैं कि कब और क्यों सुपरमून दिखाई देता है?
विज्ञापन
क्यों कहा जाता है बक मून?
जब धरती की विपरित दिशा में एक सीध में सूर्य और चंद्रमा होते हैं, तो चंद्रमा का 100 फीसदी भाग सूर्य से प्रकाशित होता है। जुलाई में दिखाई देने वाले सुपरमून को 'बक मून' या थंडर मून' भी कहा जाता है। इस सुपरमून का नाम हिरण के नाम पर रखने के पीछे की वजह है यह कि जुलाई महीने में हिरण के सिर पर नए सींग उगते हैं। सुपरमून को भारतीय समयानुसार दिल्ली में शाम 5 बजकर 8 मिनट पर देखा जा सकता है।
विज्ञापन
Ajab-Gajab: इस गांव के हर घर का दरवाजा है हरा, नहीं खरीद सकता है कोई अपना घर, जानिए क्या है अजीबोगरीब नियम
अगस्त में दिखेंगे दो सुपरमून
अगस्त महीने में दो सुपरमून दिखाई देंगे। इस दौरान ब्लू मून नजर आएगा और साल का धरती से सबसे नजदीक चंद्रमा होगा। साल 2023 का आखिरी सुपरमून 29 सितंबर को नजर आएगा।
World’s Most Expensive Cow: इस विदेशी गाय का भारत से है खास संबंध, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
सुपरमून के दिन चंद्रमा दूसरे दिनों की तुलना में बड़ा और ज्यादा चमकीला दिखता है। धरती का चक्कर लगाने के दौरान एक समय चंद्रमा पृथ्वी के सबसे नजदीक आ जाता है, जिसकी वजह से चंद्रमा बहुत बड़ा और चमकीला नजर आता है।