{"_id":"69808efd3e8e791b740066ae","slug":"street-vendor-fled-after-taking-jewelry-from-teenager-on-pretext-of-eating-momos-in-deoria-2026-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral News: 7वीं क्लास के बच्चे को मोमो खाने की लगी ऐसी लत, बेच दिए 85 लाख के गहने","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral News: 7वीं क्लास के बच्चे को मोमो खाने की लगी ऐसी लत, बेच दिए 85 लाख के गहने
Mon, 02 Feb 2026 05:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 02 Feb 2026 05:18 PM IST
सार
Viral News: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक बच्चे को मोमो खाने की ऐसी लत लग गई कि उसने घर के 85 लाख के गहने बेच दिए। जब घरवालों को इस बात का पता चला तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन
7वीं क्लास के बच्चे को मोमो खाने की लगी ऐसी लत, बेच दिए 85 लाख के गहने
- फोटो : Adobe stock
विस्तार
Viral News: उत्तर प्रदेश के देवरिया से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां पर एक बच्चे ने मोमो खाने की लत में 85 लाख रुपए की ज्वैलरी ठेले को दे दिया। जब पुलिस के पास यह मामला पहुंचा, तो वो भी हैरान रह गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ज्वैलरी रखने वाले 2 मोमो विक्रेताओं को हिरासत में लिया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
देवरिया जिले के रामपुरकारखाना थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने एक लड़के से मोमो खिलाकर धीरे-धीरे लाखों के जेवर ले लिए। घर वालों ने जब अलमीरा खोलकर देखा तो उनके होश उड़ गए। उनके सारे गहने गायब थे। पूरा मामला रामपुरकारखाना के भगवानपुर तिवारी गांव का है।
विज्ञापन
वाराणसी में एक मंदिर के पुजारी विमलेश मिश्र ने बताया कि उनका लड़का कक्षा 7 में पढ़ाई करता है और उसे मोमो खाने का शौक है। विमलेश ने आरोप लगाया कि देवरिया-कसया मार्ग स्थित डुमरी चौराहे पर तीन युवक मोमो की दुकान लगाते हैं और उन्होंने उनके बेटे को बहलाकर घर के सभी जेवरात ले लिए।
विज्ञापन
Science News: आसमान में होंगी अद्भुत घटनाएं, ग्रहों की परेड से लेकर सूर्य ग्रहण तक, क्या भारत में आएगा नजर?
उन्होंने थाने में इस बात की तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनके लड़के ने उनका और उनकी बहन का घर में रखा करीब 85 लाख रुपये का जेवर लाकर मोमोज बेचने वाले तीनों युवकों को दे दिया। उनकी बहन ने जब जेवर मांगने के लिए आईं तो अलमारी खोलते ही विमलेश के होश उड़ गए। अलमारी में रखा सभी जेवर गायब थे। शक होने पर अपने बच्चे से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने, मोमो खाने के लिए जेवर हुमरी चौराहे के दुकानदारों को दे दिए हैं।
Asteroid 2024 Yr4: चंद्रमा से टकरा सकता है एस्टेरॉयड, धरती को क्या है खतरा? वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
इसके बाद लड़के के पिता ने थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। अब पुलिसा पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि ग्राम भगवानपुर तिवारी निवासी विमलेश मिश्रा ने तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया कि उनके नाबालिक बेटे ने मोमो खाने के लिए घर में रखे सोने-चांदी के आभूषण मोमो बेचने वाले को दे दिए हैं। सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करने के बाद 2 लोगों को हिरासत में लेकर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।