Planet Parade Ring Of Fire Solar Eclipse in February: खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों के लिए फरवरी का महीना बेहद खास होने वाला है। इस महीने अंतरिक्ष में कई रोमांचक खगोलीय घटनाएं घटने वाली हैं। इन होने वाली घटनाओं पर खगोलविदों ने नजर बनाकर रखी हुई है। इस महीने सूर्य ग्रहण लगेगा, जो एक वलयाकार ग्रहण होगा। इसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। यह साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। इस महीने ग्रहों की परेड भी नजर आएगी।
कब है सूर्य ग्रहण?
17 फरवरी को साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण एक वलयाकार सूर्य ग्रहण, जिसे रिंग ऑफ फायर भी कहा जाता है। यह भारत में नजर नहीं आएगा। इस ग्रहण को दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अर्जेंटीना और अंटार्कटिका में देखा जा सकेगा। 2026 का पहला सूर्य ग्रहण फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगेगा। सूर्य ग्रहण शाम 5 बजकर 26 मिनट पर शुरू होगा और इसका समापन शाम 7 बजकर 57 मिनट पर होगा। इस दौरान आसमान में एक आग का छल्ला दिखाई देता है।
2 of 5
आसमान में होंगी अद्भुत घटनाएं, ग्रहों की परेड से लेकर सूर्य ग्रहण तक
- फोटो : Freepik
कब लगता है सूर्य ग्रहण?
पृथ्वी के सबसे नजदीक का सितारा सूर्य अपने स्थान पर स्थित है। सूर्य की पृथ्वी परिक्रमा करती है। चंद्रमा भी पृथ्वी की तरह सूर्य की परिक्रमा करता है, लेकिन चांद धरती का भी चक्कर लगाता है। कई बार चंद्रमा घूमते हुए सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। इससे कुछ समय के लिए सूर्य के प्रकाश को धरती पर आने से रोक देता है।
3 of 5
आसमान में होंगी अद्भुत घटनाएं, ग्रहों की परेड से लेकर सूर्य ग्रहण तक
- फोटो : Freepik
इस खोगलीय घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। इस दौरान चंद्रमा की परछाई धरती पर पड़ती है। इस खगोलीय घटना के समय जिस स्थान पर परछाई पड़ती है, वहां पर आसमान में सूर्य आधा या पूरा हिस्सा ढका नजर आएगा। साल का पहला सूर्य ग्रहण वलयाकार होगा और सूर्य रिंग ऑफ फायर की तरह दिखेगा।
Asteroid 2024 Yr4: चंद्रमा से टकरा सकता है एस्टेरॉयड, धरती को क्या है खतरा? वैज्ञानिकों ने दी चेतावनी
4 of 5
आसमान में होंगी अद्भुत घटनाएं, ग्रहों की परेड से लेकर सूर्य ग्रहण तक
- फोटो : Adobe Stock
ग्रहों की परेड
फरवरी महीने के आखिरी में हमारे सौर मंडल के ग्रहों का एक शानदार नजारा दिखेगा। 28 फरवरी को रात को आसमान में ग्रहों की परेड नजर आएगा। आसमान में छह ग्रहों को एक लाइन में देखा जा सकेगा। सूर्यास्त के बाद शाम के आसमान में छह ग्रह बृहस्पति, यूरेनस, नेपच्यून, बुध, शनि और शुक्र एक लाइन में नजर आएंगे।
Video: 'बिग बॉस छोड़िए, दिल्ली मेट्रो का मजा लीजिए', लड़की ने हड़काया तो लड़के ने दिया ऐसा जवाब कि हुआ वायरल
5 of 5
आसमान में होंगी अद्भुत घटनाएं, ग्रहों की परेड से लेकर सूर्य ग्रहण तक
- फोटो : Adobe Stock
ग्रहों की परेड का यह नजारा अमेरिका, कनाडा, मेक्सिको, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत में भी नजर आएगा। बुध, शुक्र, शनि और बृहस्पति को बिना किसी उपकरण के देख सकते हैं, जबकि यूरेनस और नेपच्यून के लिए दूरबीन की जरूरत पड़ेगी।