वीडियो: चीन में दिखी इंसानी चेहरे वाली मकड़ी, लोगों ने बताया- दूसरी दुनिया का जीव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या आपने कभी इंसानों जैसी दिखने वाली मकड़ी देखी है। अगर नहीं, तो देख लीजिए, क्योंकि चीन में एक ऐसी ही मकड़ी देखी गई है, जिसका चेहरा बिल्कुल इंसानों जैसा है। सोशल मीडिया पर इस अनोखी मकड़ी का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि कुछ लोग इस वीडियो को देखकर डर भी रहे हैं।
चीन की वेबसाइट पीपल्स डेली ने इस वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है और पूछा है, 'क्या स्पाइडरमैन मिल गया? एक मानवीय चेहरे वाली यह मकड़ी चीन के हुनान में एक घर में पायी क्या आप इसकी प्रजाति को जानते हैं?'
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस अनोखी मकड़ी को ली नामक एक महिला ने ढूंढा था। उसका कहना है कि मकड़ी की पीठ पर काली रेखाएं इंसानों के बालों से बिल्कुल मेल खाती हैं। हरे रंग की इस मकड़ी को लोग बाहरी दुनिया का जीव भी बता रहे हैं। हालांकि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
Has spiderman been found? This spider with a humanlike face on its back was found at a home in C China's Hunan and has gone viral on Chinese social media. Do you know its species? pic.twitter.com/0iU6qaEheS
— People's Daily, China (@PDChina) July 16, 2019
It's like something sneaked out of area 51 https://t.co/ar7korijas
— Umar Salim (@pharuq_salim) July 16, 2019