मकड़ी ने चमगादड़ को जाल में उलझाया, फिर मारकर खाया, देखिए हैरान करने वाला वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकड़ी और चमगादड़ में कौन सबसे ज्यादा खतरनाक है? अगर नहीं जानते, तो ये वीडियो देख कर आप समझ जाएंगे। दरअसल, सोशल मीडिया पर मकड़ी और चमगादड़ की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप देख सकते हैं कि किस तरह मकड़ी ने चमगादड़ को जाल में उलझा कर मार डाला और फिर उसे खाने लगी।
यह घटना अमेरिका के टेक्सास की है, जहां बुधवार को एन्नेट अलानिज ग्वाजार्डो नाम की महिला अपनी गाड़ी से कहीं जा रही थी, लेकिन रास्ते में उन्हें ये भयानक नजारा दिखा तो उन्होंने इस घटना को अपने कैमरे में कैद कर लिया। महिला ने घटना का वीडियो अपने फेसबुक पर शेयर किया है।
एबीसी11 नामक वेबसाइट के मुताबिक, कीटवैज्ञानिक मैट बरटोन ने बताया कि इस मकड़ी का वैज्ञानिक नाम अर्जिओप औरेनटिया है और वो इंसानों के लिए भी काफी खतरनाक है। यह मकड़ी मक्खियों, मधुमक्खियों और अपने से बड़े कीड़ों को खाने के लिए जानी जाती है। पांच मिनट 19 सेंकेंड के इस वीडियो को अब तक 11 हजार बार देखा जा चुका है।