फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? दिन में हो जाएगी रात, यहां जानिए सबकुछ

Sat, 10 Oct 2026 06:48 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 10 Oct 2026 06:48 PM IST
सार

दो अगस्त 2027 को सदी की सबसे अनोखी खगोलीय घटना होने वाली है। इस दिन सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसकी 6 मिनट 23 सेकेंड होगी। आइए जानते हैं इससे जुड़ी खास बातें। 

विज्ञापन
Solar Eclipse 2 August 2027 The Sun Will Disappear For 6 Minutes World Will Fall Into Darkness
कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? - फोटो : AI

खगोलीय घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले वालों के लिए आने वाला साल बेहद खास है। दो अगस्त 2027 को सदी की सबसे अनोखी खगोलीय घटना देखने को मिलेगी। इस दिन करीब 6 मिनट तक सूरज आसमान में नहीं दिखेगा। दरअसल, दो अगस्त 2027 को पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला, जिसकी अवधि करीब 6 मिनट 23 सेकेंड तक है। यह 1991 के बाद जमीन से नजर आने वाला सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा और 2114 तक पृथ्वी पर इससे लंबा सूर्य ग्रहण कहीं नहीं नजर आएगा।



कहां-कहां देखा जा सकता है सूर्य ग्रहण? 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, दो अगस्त 2027 को स्पेन, उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के कुछ इलाकों में सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण नजर देखा जा सकता है। इस दौरान  6 मिनट 23 सेकेंड तक सूर्य को चंद्रमा पूरी तरह ढक लेगा। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तरह का सूर्य ग्रहण अब 88 वर्षों के (साल 2114) बाद ही फिर देखा जा सकता है। इतनी देर तक का सूर्य ग्रहण इससे पहले नहीं लगेगा।
 

Trending Videos
Solar Eclipse 2 August 2027 The Sun Will Disappear For 6 Minutes World Will Fall Into Darkness
कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

बताया गया है कि पूर्ण सूर्य ग्रहण का रास्ता दक्षिणी स्पेन, जिब्राल्टर और उत्तरी अफ्रीका और मध्य पूर्व के कई देशों से होकर जाएगा। मिस्र के लक्सर शहर में सबसे ज्यादा देर तक सूर्य ग्रहण लगेगा। पूर्ण ग्रहण के दौरान सूर्य का बाहरी वायुमंडल नजर आता है।
 

Solar Eclipse 2 August 2027 The Sun Will Disappear For 6 Minutes World Will Fall Into Darkness
कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

नेशनल सोलर ऑब्जर्वेटरी ने बताया कि पूर्ण ग्रहण का रास्ता पूरी दुनिया में एक पतली रेखा बनाते हुए कई देशों और समुद्रों से होकर गुजरेगा। यह स्पेन के ऊपर से गुजरेगा और जिब्राल्टर के पास से होते हुए मोरक्को और अल्जीरिया जाएगा। फिर वहां से ट्यूनीशिया और लीबिया से होकर आगे बढ़ेगा। सऊदी अरब, यमन और सोमालिया की तरफ जाने से पहले मिस्र में खासकर लक्सर के पास ग्रहण काफी देर तक दिखाई देगा।

फायर पान खिलाने के नाम पर भाई ने उतारी आंटी के मुंह की आरती, इंतजार करती रही मैडम, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Solar Eclipse 2 August 2027 The Sun Will Disappear For 6 Minutes World Will Fall Into Darkness
कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? - फोटो : Adobe Stock

अटलांटिक और हिंद महासागर के कुछ इलाकों में पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। इस पतली पट्टी के बाहर के कई क्षेत्रों में आंशिक ग्रहण नजर आएगा, लेकिन आसमान में पूरी तरह अंधेरा छाने और पूर्ण ग्रहण सिर्फ प्रमुख रास्ते पर ही दिखाई देगा। इस ग्रहण के बाद 22 जुलाई 2028 को अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कुछ इलाकों में दिखेगा, लेकिन ऐसा ग्रहण नहीं होगा।


दुनिया की सबसे खतरनाक जनजाति, हत्या करना मानती है मर्दानगी की निशानी, जानिए इनसे जुड़ी रोचक बातें

विज्ञापन
Solar Eclipse 2 August 2027 The Sun Will Disappear For 6 Minutes World Will Fall Into Darkness
कब लगेगा सदी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण? - फोटो : Freepik

क्या भारत में नजर ग्रहण? 


भारत में यह सूर्य ग्रहण नजर आएगा, लेकिन इसका प्रभाव आंशिक रहेगा। भारत में आंशिक ग्रहण नजर आएगा, जो 3 बजकर 50 मिनट के आसपास देखा जा सकेगा। भारत के अलग-अलग शहरों में सूर्य ग्रहण दिखेगा। दक्षिण भारत में सूर्य ग्रहण का प्रभाव सबसे ज्यादा रहेगा, तो उत्तर भारत के दिल्ली जैसे राज्यों में काफी कम दिखेगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed