फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Snake Island Mystery: Why No One Returns Alive From This Deadly Island Reason

Snakes Island: इस आइलैंड पर है सापों का बसेरा, जहां जाने वाला जिंदा नहीं आता वापस

Wed, 06 Aug 2025 07:54 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 06 Aug 2025 07:54 AM IST
सार

Snakes Island: यह आईलैंड दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में शामिल है। यह छोटा-सा द्वीप ब्राजील के साओ पाउलो तट से 33 किमी दूर अटलांटिक महासागर में स्थित है। यहां हर कदम पर सांपों से सामना होता है।

विज्ञापन
Snake Island Mystery: Why No One Returns Alive From This Deadly Island Reason
इस आइलैंड पर है सापों का बसेरा, जहां जाने वाला जिंदा नहीं आता वापस - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

Snakes Island: दुनिया में कई रहस्यमयी और डरावनी जगहें हैं, जिनके बारे में जानकर लोगों की हैरानी होती है। इन्हीं जगहों में ब्राजील का एक आइलैंड शामिल है, जिसे स्नेक आइलैंड कहा जाता है। यह सभी से अलग है या  जानलेवा है। इस द्वीप का असली नाम है इल्हा दा क्वेमादा ग्रांडे। हालांकि, इसकी भयानक सांपों से भरी आबादी की वजह से इसे लोग स्नेक आइलैंड कहते हैं।

विज्ञापन


यह आईलैंड दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में शामिल है। यह छोटा-सा द्वीप ब्राजील के साओ पाउलो तट से 33 किमी दूर अटलांटिक महासागर में स्थित है। यहां हर कदम पर सांपों से सामना होता है। यहां पर इतने जहरीले सांप है कि इंसान का बचना नामुमकिन है। इस जगह का नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। 
विज्ञापन


इस छोटे से द्वीप पर जाना किसी मौत को बुलावा देने से कम नहीं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस द्वीप पर 3,000 से ज्यादा सांप रहते हैं। इनमें सबसे जहरीली प्रजाति का सांप है गोल्डन लांसहेड वाइपर। इस सांप का जहर इतना खतरनाक होता है कि किसी इंसान की कुछ ही घंटों में मौत हो सकती 
विज्ञापन
विज्ञापन


Female Spies: दुनिया की पांच खतरनाक जासूस महिलाएं, जिनके बारे में जानकर उड़ जाएंगे होश

कई दशकों पहले यहां पर एक एक लाइटहाउस था, जिसमें एक परिवार रहता था। लेकिन एक बार अचानक पूरा परिवार रातों-रात लापता हो गया और बाद में सिर्फ खून के निशान और सांपों की मौजूदगी पाई गई। तब से ही यह द्वीप आम जनता के लिए बंद कर दिया गया।


Baba Vanga: आसमान से बरसेगी आग, जमीन से फूटेगी ज्वाला, बाबा वेंगा की अगस्त महीने की भविष्यवाणी से डरी दुनिया

यहां पर वर्तमान समय में सिर्फ वैज्ञानिकों को शोधकर्ताओं को ही सुरक्षा के साथ विशेष अनुमति के बाद यहां पर जाने की इजाजत है। इसकी वजह यह है कि गोल्डन लांसहेड सांप सिर्फ इसी द्वीप पर मिलता है, जो विलुप्त होने की कगार पर है।

Saanp ka Video: मेंढक का शिकार करने चला था सांप, दांव पड़ गया उल्टा, जहरीले जीव को जिंदा ही निगल गया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, स्नेक आइलैंड की सबसे डराने वाली बात है कि यहां हर वर्ग मीटर में 3 से 5 जहरीले सांप मिलते हैं। यहां पर जहां भी कदम रखें, सांपों से सामना तय है। यहां पर मौजूद सांपों ज्यादातर गोल्डन लैंचहेड वाइपर हैं, जिनका जहर दुनिया में सबसे घातक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed