{"_id":"6891ed21f932f563530d37fe","slug":"frog-swallowed-the-live-snake-shocking-video-goes-viral-saanp-mendhak-ka-video-2025-08-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Saanp ka Video: मेंढक का शिकार करने चला था सांप, दांव पड़ गया उल्टा, जहरीले जीव को जिंदा ही निगल गया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Saanp ka Video: मेंढक का शिकार करने चला था सांप, दांव पड़ गया उल्टा, जहरीले जीव को जिंदा ही निगल गया
Tue, 05 Aug 2025 05:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 05 Aug 2025 05:08 PM IST
सार
Saanp Ka Video: सांप का मेंढक को शिकार करता हुआ देखकर लोग हैरान हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि सबसे खास बात यह है कि शिकार के दौरान सांप जिंदा था।
विज्ञापन
: मेंढक का शिकार करने चला था सांप, दांव पड़ गया उल्टा, जहरीले जीव को जिंदा ही निगल गया
- फोटो : Instagram/jitender.parcha.739
विस्तार
Saanp Mendhak ka Video: सोशल मीडिया कई चौंकाने वाले वीडियो देखने को मिलते हैं। इन वीडियो को देखने के बाद लोगों को अपनी ही आंखों पर भरोसा नहीं होता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। अक्सर आपने सांप को मेढ़क का शिकार करते हुए देखा होगा, लेकिन वायरल वीडियो में मेंढक को सांप का शिकार करते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक मेंढक सांप को निगलता दिख रहा है। ये नजारा न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि प्रकृति की अप्रत्याशितता और जीवों के बीच जटिल संबंधों को भी सामने लाता है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया गया है, जो जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
सांप का मेंढक को शिकार करता हुआ देखकर लोग हैरान हैं। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि सबसे खास बात यह है कि शिकार के दौरान सांप जिंदा था। मेंढक बेहद आसानी से सांप को अपने मुंह में दबाकर चबा रहा था। इस वीडियो को एक करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
Viral Video: उत्तरकाशी में फटा बादल, मात्र 20 सेकेंड में सब कुछ हो गया तबाह, रूह कंपा देगा वीडियो
दिखा हैरान करने वाला नजारा
आमतौर पर मेंढक को सांप अपना शिकार बनाता है, क्योंकि सांप अपने शक्तिशाली जबड़ों से शिकार को आसानी से पकड़ लेते हैं, लेकिन इस बार कहानी उलट गई। एक मेंढक को सांप को निगलते हुए देखा गया, जिसमें सांप मदद के लिए जैसे चीख रहा था। मेंढक ने सांप को पूरी तरह निगल लिया। यह वीडियो असाधारण है और इसमें दिख रहा नजारा दुर्लभ है।
Viral Video: मुंह में गुब्बारा दबाए शख्स ने जैसे ही सांप को छेड़ा, 7 सेकंड बाद हुआ ऐसा कि हर कोई हैरान रह गया
वायरल वीडियो पर तरह-तरह प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक शख्स का कहना है कि तभी तो कहते हैं कि वक्त साबका आता है बस इंतजार करो। एक शख्स ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि भाई 2026 में दुनिया खत्म है। एक अन्य शख्स ने लिखा है, भाई कलयुग है।