Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   small hummingbird record breaking migration of 6526 kilometers

सिर्फ 5 ग्राम के पक्षी ने बनाया रिकॉर्ड, हमिंगबर्ड ने 38 दिनों में तय की 6526 किमी की दूरी, वैज्ञानिक भी हैरान

Sun, 29 Nov 2026 07:06 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sun, 29 Nov 2026 07:06 PM IST
सार

दुनिया के सबसे छोटे पक्षियों में शामिल हमिंगबर्ड ने खास रिकाॅर्ड बनाया है। नर रूफस हमिंगबर्ड (Rufous Hummingbird) ने सिर्फ 38 दिनों में 6,526 किलोमीटर की दूरी तय की है। यह देखकर वैज्ञानिक हैरान हैं। 

विज्ञापन
small hummingbird record breaking migration of 6526 kilometers
सिर्फ 5 ग्राम के पक्षी ने बनाया रिकॉर्ड, हमिंगबर्ड ने 38 दिनों में तय की 6526 किमी की दूरी - फोटो : AI

विस्तार

दुनिया के सबसे छोटे पक्षियों में शामिल हमिंगबर्ड ने अपनी असाधारण उड़ान क्षमता से वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। एक नर रूफस हमिंगबर्ड (Rufous Hummingbird) ने सिर्फ 38 दिनों में 6,526 किलोमीटर की दूरी तय कर नया रिकॉर्ड बनाया है। उसने अमेरिका के अलबामा से अलास्का तक का सफर पूरा किया। वैज्ञानिकों का कहना है कि किसी हमिंगबर्ड की यह अब तक दर्ज की गई सबसे लंबी प्रवास यात्राओं में से एक है।

विज्ञापन


इस लंबी यात्रा को रिकॉर्ड करना भी विज्ञान के लिए बड़ी उपलब्धि है। शोधकर्ताओं ने इसके लिए सिर्फ 0.06 ग्राम वजन वाला एक बेहद छोटा ट्रैकिंग डिवाइस इस्तेमाल किया। इसका वजन चावल के एक दाने के आसपास है। इस तकनीक की मदद से वैज्ञानिकों को न सिर्फ हमिंगबर्ड के प्रवास मार्गों की जानकारी मिली, बल्कि उनके व्यवहार और उड़ान से जुड़े कई नए पहलुओं को समझने का मौका भी मिला।
विज्ञापन


बेहद छोटा आकार और उड़ान में जबरदस्त क्षमता

हमिंगबर्ड की दुनिया के सबसे छोटे पक्षियों में गिनती होती है। इनका वजन प्रजाति के अनुसार अलग-अलग होता है। कई प्रजातियों का वजन 5 ग्राम से भी कम होता है। आकार छोटा होने के बावजूद ये पक्षी लंबी दूरी तक उड़ान भरने में सक्षम हैं। इनकी खासियत तेजी से पंख फड़फड़ाना और हवा में एक ही जगह स्थिर रहकर उड़ना है। यही क्षमता इन्हें दूसरे पक्षियों से अलग बनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पक्षियों का मौसम के अनुसार भोजन, अनुकूल तापमान और प्रजनन के लिए एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में जाना प्रवास (Migration) कहलाता है। हमिंगबर्ड भी मौसम बदलने के साथ लंबी यात्राएं करती हैं। हालांकि, इनके बेहद छोटे शरीर के कारण वैज्ञानिकों के लिए इनकी पूरी यात्रा को ट्रैक करना अब तक चुनौतीपूर्ण रहा है।

गोवा से जाते वक्त भावुक हुई ब्रिटिश महिला, भारत को लेकर कही ऐसी बात, सुनकर आपको होगा गर्व

चावल के दाने जितना हल्का बनाया ट्रैकर

इस चुनौती का समाधान खोजने के लिए अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ मेम्फिस की पशु शरीर विज्ञान विशेषज्ञ एम्मा रोड्स के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की टीम ने BlūMorpho नाम का छोटा ट्रैकिंग डिवाइस तैयार किया। इसका वजन सिर्फ 0.06 ग्राम है, जो हमिंगबर्ड के शरीर के कुल वजन के 3 प्रतिशत से भी कम है। इसका हल्का डिजाइन इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारी ट्रैकिंग उपकरण छोटे पक्षियों की उड़ान और ऊर्जा खर्च को प्रभावित कर सकते हैं।

इस डिवाइस में बैटरी या पारंपरिक डेटा स्टोरेज की जरूरत नहीं होती। इसमें लगा छोटा सोलर सेल सूर्य की रोशनी से ऊर्जा हासिल करता है और हर तीन सेकेंड में एक सिग्नल भेजता है। करीब 200 मीटर के दायरे में मौजूद स्मार्टफोन या कंप्यूटर ब्लूटूथ के जरिए इस सिग्नल को पकड़ सकते हैं। इससे पक्षी की मौजूदगी और उसकी गतिविधियों से जुड़ी जानकारी दर्ज की जा सकती है।

11 पक्षियों पर किया गया तकनीक का परीक्षण

वैज्ञानिकों ने मार्च और अप्रैल 2025 में इस तकनीक का परीक्षण किया। इसके लिए चार रूफस हमिंगबर्ड और सात रूबी-थ्रोटेड हमिंगबर्ड को चुना गया। इन पक्षियों के कंधों के बीच ट्रैकिंग डिवाइस लगाया गया और उसका एंटीना पीछे की ओर रखा गया। इस परीक्षण के दौरान एक नर रूफस हमिंगबर्ड ने वैज्ञानिकों का विशेष ध्यान खींचा। उसने 38 दिनों में 6,526 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए अलबामा से अलास्का तक का सफर पूरा किया।

उसका यात्रा मार्ग भी काफी दिलचस्प रहा। पक्षी पहले पश्चिम की ओर उत्तरी मेक्सिको पहुंचा। इसके बाद उसने प्रशांत तट के समानांतर जाने वाले प्रमुख प्रवासी मार्ग Pacific Flyway का अनुसरण करते हुए अलास्का की ओर उड़ान भरी।

वायरल: 6500 साल पहले भी था शिकार के लिए हंटिंग किट, टेक्सास की गुफा में मिली ऐसी चीजें, देखकर वैज्ञानिक हैरान

दूसरे पक्षियों के उड़ान मार्ग भी रहे दिलचस्प

अध्ययन के दौरान वैज्ञानिकों ने हमिंगबर्ड के कई अलग-अलग प्रवास मार्ग भी दर्ज किए। एक रूफस हमिंगबर्ड ने करीब 23 दिनों तक अमेरिका के कई पूर्वी राज्यों में घुमावदार रास्ते से यात्रा की। इस दौरान उसने पूर्वी टेनेसी की ओर लगभग 345 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाया। इसके बाद वह मिसौरी के फ्रेडरिकटाउन तक उत्तर की ओर गया और फिर दक्षिण की तरफ लौटते हुए पूर्व की ओर बढ़ा।


वहीं, दो नर रूबी-थ्रोटेड हमिंगबर्ड को एक ही दिन पकड़ा गया था। ट्रैकिंग के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि अप्रैल में दोनों पक्षी लगातार दो दिनों तक लगभग समानांतर दिशा में उत्तर की ओर उड़ रहे थे। हालांकि, उनके बीच करीब 83 किलोमीटर की दूरी बनी रही। एक अन्य हमिंगबर्ड ने सामान्य उत्तर की ओर जाने वाले प्रवास मार्ग की जगह दक्षिण-पूर्व दिशा चुनी और अलबामा से फ्लोरिडा पहुंच गया।

कैसे समुद्र में चोरी से मछली पकड़ने वाले जहाजों पर नजर रखेंगे समुद्री पक्षी? वैज्ञानिकों ने खोज लिया तरीका

पक्षियों के संरक्षण में मिलेगी मदद

यह अध्ययन छोटे पक्षियों के प्रवास को समझने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अब तक हमिंगबर्ड जैसे छोटे पक्षियों पर भारी ट्रैकिंग उपकरण लगाना मुश्किल था। लेकिन बेहद हल्के और सौर ऊर्जा से चलने वाले उपकरणों ने इस काम को आसान बनाने की नई संभावना दिखाई है।

इस तकनीक से वैज्ञानिक भविष्य में पक्षियों के प्रवास मार्ग, उनके ठहरने के स्थान और मौसम के बदलाव के प्रति उनकी प्रतिक्रिया को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे। इससे उनके प्राकृतिक आवासों की पहचान और संरक्षण की योजनाएं बनाने में भी मदद मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed